लाइव न्यूज़ :

लोक सभा चुनाव: हार्दिक पटेल 12 मार्च को कांग्रेस में होंगे शामिल, चुनाव लड़ने के भी दिये संकेत

By विनीत कुमार | Updated: March 11, 2019 09:40 IST

हार्दिक पटेल शिक्षा और नौकरियों में अपने समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर गुजरात में हुए जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आये थे।

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पटेल ने ट्वीट कर 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि कीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस दौरान गुजरात में रहेंगे मौजूद

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दूसरे सीनियर नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो जाएंगे। हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी है। हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया, 'समाज और देश की सेवा के अपने मकसद को एक रूप देने के लिए, मैंने फैसला लिया है कि मैं 12 मार्च को राहुल गांधी और दूसरे सीनियर नेताओं की मौदूदगी में कांग्रेस में शामिल हो जाउंगा।' 

हार्दिक ने एक और ट्वीट भी किया और कहा, 'अगर कोई कानूनी दिक्कत नहीं हुई और पार्टी मुझे चुनावी राजनीति में उतारने का फैसला करती है तो मैं अपने पार्टी के फैसले के साथ रहूंगा। मैं यह कदम भारत के 125 करोड़ लोगों की सेवा के लिए उठा रहा हूं।' 

पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PASS) के संयोजक हार्दिक के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पिछले कुछ दिनों से अटकलें जारी थी। पिछले हफ्ते गुरुवार को भी PASS की कोर समिति की राजकोट में बैठक हुई थी। तब कोर समिति की सदस्य गीता पटेल ने कहा था कि हार्दिक 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे जब राहुल गांधी गुजरात में होंगे। हार्दिक को अहमदाबाद में एक रैली में पार्टी में शामिल किया जाएगा। 

राजद्रोह के आरोपों से घिरे और जमानत पर चल रहे हार्दिक पटेल ने घोषणा की थी कि वह गुजरात से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गीता ने कहा, 'हार्दिक अमरेली, मेहसाणा या जामनगर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। चूंकि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो अब पार्टी ही सीट के बारे में निर्णय लेगी।' 

कांग्रेस ने घोषणा की है कि राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता 12 मार्च को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और एक जनसभा के लिए अहमदाबाद में होंगे। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पहले 28 फरवरी को हुई थी लेकिन पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई हमले के आलोक में इसे स्थगित कर दिया गया था। 

हार्दिक पटेल शिक्षा और नौकरियों में अपने समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर गुजरात में हुए जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आये थे। दिसंबर 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भी हार्दिक ने कांग्रेस के प्रति अपने समर्थन की घोषणा की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहार्दिक पटेलकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं