लाइव न्यूज़ :

बिहार: गया में नक्सलियों ने डायनामाइट से उड़ाया बीजेपी नेता का घर, पोस्टर भी छोड़ा

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2019 09:48 IST

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार अनुज पहले से नक्सलियों के निशाने पर रहे हैं। इस विस्फोट में उनका घर पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

Open in App

लोकसभा चुनाव के आगाज से पहले बिहार में नक्सलियों ने बीजेपी नेता का घर उड़ा दिया। मामला गया के डुमरिया इलाके का है जहां बुधवार रात करीब 1 बजे नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घर पूर्व एमएलसी और बीजेपी नेता अनुज कुमार सिंह का है।

घर को उड़ाने के बाद नक्सलियों ने एक पोस्टर भी छोड़ा जिसमें चुनाव के बहिष्कार की बात कही गई है। मामले में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार अनुज पहले से नक्सलियों के निशाने पर रहे हैं। इस विस्फोट में घर पूरी तरह से तबाह हो गया औ स्थानीय लोग भी डरे हुए हैं। 

एएनआई के अनुसार गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया, 'करीब 20-30 हथियारबंद नक्सल पहुंचे थे और उन्होंने घर को उड़ा दिया। हालांकि, घर के अंदर कोई नहीं था और इसलिए किसी और नुकसान की खबर नहीं है।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है