लाइव न्यूज़ :

पूर्व पीएम देवगौड़ा के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस खत्म, इस सीट से होंगे जेडीएस-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार

By भाषा | Updated: March 23, 2019 19:42 IST

Lok Sabha Election 2019: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ैा के लोकसभा चुनाव के लड़ने को लेकर आशंकाओं के बादल छट गए हैं। देवगौड़ा जेडीएस-कांग्रेस की ओर से संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर कर्नाटक की तुमकुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदेवगौड़ा ने पहले चुनाव लड़ने पर आशंका जाहिर की थी लेकिन अब वह कर्नाटक के तुमकुर से चुनाव लड़ेंगे85 वर्षीय देवगौड़ा ने जेडीएस-कांग्रेस ने संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है।

Lok Sabha Election 2019: कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए जनता दल (सेक्युलर) ने शनिवार को कहा कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा तुमकुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जद (एस) के संस्थापक नेता 85 वर्षीय देवगौड़ा ने इससे पहले लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर शंका जाहिर की थी और कहा था कि वह राष्ट्रीय राजधानी में अपनी ‘‘उपयोगिता’’ के विषय में सोच रहे हैं।

जद (एस) के प्रवक्ता रमेश बाबू ने एक बयान में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री और जदएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एच डी देवगौड़ा जद (एस)-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर तुमकुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।’’

देवगौड़ा 25 मार्च को अपना नामांकन पत्र दायर करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जद (एस) और कांग्रेस के नेता उपस्थित रहेंगे। देवगौड़ा ने हासन सीट को अपने पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना के लिये खाली की है और इस सीट से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। देवगौड़ा इसी सीट से प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

चुनाव लड़ने को लेकर शंकाओं के बीच ऐसी अटकलें थीं कि वह बेंगलुरु उत्तर से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि पहले उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का संकेत दिया था। भाजपा ने तुमकुर से जी एस बासवराज को प्रत्याशी बनाया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटकएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह