लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पूर्व IAS ऑफिसर एसएस चन्नी भारतीय जनता पार्टी में शामिल 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2019 13:53 IST

पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस ऑफिसर एसएस चेन्ने ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। 

Open in App

पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस ऑफिसर एसएस चन्नी शुक्रवार (9 मई) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। एसएस चेन्ने ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। एसएस चन्नी के अलावा पिछले महीने सेना के  7 सेवानिवृत्त अधिकारी भी बीजेपी में शामिल हुए थे।  

जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव, लेफ्टिनेंट जनरल आर एन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एसके पटियाल, लेफ्टिनेंट जनरल सुनीत कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली, कर्नल आरके त्रिपाठी, विंग कमांडर  नवनीत मेगन शामिल थे। 

दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में एसएस चन्नी ने बीजीपी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीजेपी हेड क्वार्टर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं बल्कि देश के होते हैं। दुर्भाग्यवश प्रधानमंत्री के मान सम्मान की बजाय विपक्ष और खास तौर से कांग्रेस द्वारा की उन पर अभद्र टिप्पणियां की गई। 

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने पर्फोमेंस और कार्य चुनाव का मुद्दा न बने, इसके लिए विपक्ष दो बातों पर चुनाव को लेकर गये। पहला दलितों, माइनोरिटी, एससी-एसटी के मन में डर पैदा करना और दूसरा विकास के जो काम 50 साल में नहीं हुए और 5 साल में हुए, उस पर चर्चा न करके जानबूझकर गंदी-गंदी टिप्पणियां करना।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया