लाइव न्यूज़ :

गडकरी का दावा-एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं, लेकिन भाजपा की जीत का संकेत देते हैं

By भाषा | Updated: May 20, 2019 15:36 IST

गडकरी ने जोर देकर कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा की नयी सरकार का गठन होगा। प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम पर विचार के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने यह करीब 25 से 50 बार स्पष्ट किया है। हमने मोदीजी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है और वह निश्चित रूप से एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेश के लोग एक बार फिर भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पांच साल में हमारे द्वारा किए गए काम को समर्थन दे रहे हैं।गडकरी ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह ही सीटें हासिल करेगी। 

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा है कि एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं लेकिन राजग सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के दम पर भाजपा के एक बार फिर से सत्ता में आने का संकेत देते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ का पोस्टर जारी होने के मौके पर बोल रहे थे। यह बायोपिक इसी शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा, ‘‘एग्जिट पोट अंतिम निर्णय नहीं हैं लेकिन संकेत हैं। हालांकि, एग्जिट पोल में जो बात सामने आती है, वह कमोबेश नतीजों में भी झलकती है।’’

अधिकतर एग्जिट पोल में मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान जाहिर किया गया है। इनमें से कुछ एग्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई वाले राजग को लोकसभा में जरूरी बहुमत का आंकड़ा 272 को पार कर जाने और 300 से अधिक सीटें मिलने की बात कही गई है।

गडकरी ने जोर देकर कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा की नयी सरकार का गठन होगा। प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम पर विचार के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने यह करीब 25 से 50 बार स्पष्ट किया है। हमने मोदीजी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है और वह निश्चित रूप से एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश के लोग एक बार फिर भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पांच साल में हमारे द्वारा किए गए काम को समर्थन दे रहे हैं। ....और एग्जिट पोल संकेत हैं।’’ गडकरी ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह ही सीटें हासिल करेगी। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनितिन गडकरीनरेंद्र मोदीअमित शाहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?