लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'करीबी' प्रफुल्ल पटेल खोड़ा को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, ये है वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 18, 2019 20:14 IST

प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी सहयोगी माना जाता है। उन्होंने पूर्व में गुजरात में गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। जो उन्हें अमित शाह के गृह मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद मिला था। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग की नोटिस में कहा गया है कि प्रफुल्ल खोड़ा पटेल की कार्रवाइयों ने जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 के तहत प्रावधानों का उल्लंघन किया है। प्रफुल्ल खोड़ा पटेल गुजरात में गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने ये नोटिस प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को चुनाव आयोग के अधिकारियों पर दबाव बनाने के संबंध में भेजा है। पटेल ने अगस्त 2016 में दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला था।

द कारवां वेबसाइट ने दावा किया है कि 10 अप्रैल को दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेशों के चुनावों से लगभग दो सप्ताह पहले, चुनाव आयोग ने प्रफुल्ल खोड़ा को नोटिस जारी किया है।

चुनाव आयोग की नोटिस में कहा गया है कि पटेल की कार्रवाइयों ने जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 के तहत प्रावधानों का उल्लंघन किया है।  द कारवां का दावा है कि इस नोटिस की एक कॉपी उनके पास भी है। ये नोटिस 28 मार्च को जारी किया गया था। 

प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को दादरा और नगर के कलेक्टर कन्नन गोपीनाथन "जबरदस्ती" काम के लिए दबाव बना रहे थे।  कलेक्टर कन्नन गोपीनाथन दादरा और नगर हवेली(  केंद्रशासित प्रदेश) के लिए लिए रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में काम कर रहे हैं। उनके ऊपर चुनाव परिणाम की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी है। 

चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को कहा है कि उन्होंने कलेक्टर कन्नन गोपीनाथन के अलावा किसी भी अन्य चुनाव अधिकारियों को "चुनाव अवधि के दौरान" किसी भी तरह का नोटिस जारी किया है तो वो वापस लें। 23 अप्रैल को दादरा और नगर हवेली में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में के मतदान होने हैं।

प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी सहयोगी माना जाता है। उन्होंने पूर्व में गुजरात में गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। जो उन्हें अमित शाह के गृह मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद मिला था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगनरेंद्र मोदीअमित शाहगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप