लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- आपने भारतीय वायुसेना के विमान को ही ‘अपनी टैक्सी’ बना लिया

By भाषा | Updated: May 9, 2019 16:15 IST

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘व्याकुलता और फर्जीपन ही आपका अंतिम सहारा है। आपने भारतीय वायु सेना के जेट को अपनी टैक्सी बना लिया है!

Open in App

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय वायुसेना के विमान को ‘‘अपनी टैक्सी’’ बना लिया है और चुनावों में आने जाने के लिए ‘‘कम से कम’’ 744 रूपये की राशि वायुसेना के विमान के प्रयोग पर दे रहे हैं। 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘व्याकुलता और फर्जीपन ही आपका अंतिम सहारा है। आपने भारतीय वायु सेना के जेट को अपनी टैक्सी बना लिया है! आपने चुनावी यात्राओं के लिए भारतीय वायुसेना के जेट विमानों का उपयोग करने के लिए 744 रुपये का भुगतान किया है!"

वह संभवत: मोदी द्वारा दिवगंत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर की गई उस टिप्पणी को लेकर बोल रहे थे जिसमें उन्होंने (मोदी ने) आरोप लगाया था कि परिवारिक अवकाश मनाने के लिए राजीव गांधी ने आईएनएस विराट को ‘एक व्यक्तिगत टैक्सी’’ के रूप में इस्तेमाल किया था। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आप अपने पापों के पीछा करने से डरे हुये हैं, आप बेशर्मी से दूसरों की तरफ अंगुली उठा रहे हैं।’’ 

मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत से जनवरी 2019 तक मोदी द्वारा की गई 240 "गैर-आधिकारिक घरेलू यात्राओं" के लिए भारतीय वायुसेना को कुल 1.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ मामलों में, भुगतान की गई राशि काफी कम लग रही थी। उदाहरण के लिए, भाजपा ने 15 जनवरी, 2019 को मोदी द्वारा 'एच/पी बालांगीर-एच/पी पाथरचेरा’’ यात्रा के लिए 744 रुपये का भुगतान किया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?