लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने बिहार के बांका से पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को पार्टी से बर्खास्त किया

By भाषा | Published: March 31, 2019 12:24 AM2019-03-31T00:24:19+5:302019-03-31T00:34:07+5:30

बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिहार भाजपा मुख्यालय के प्रभारी देवेश कुमार ने कुमारी के अलावा पार्टी विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल को पत्र लिखे थे।

Lok Sabha election 2019: Bjp sacked Bihar mp putul kumari | लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने बिहार के बांका से पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को पार्टी से बर्खास्त किया

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने बिहार के बांका से पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को पार्टी से बर्खास्त किया

Highlightsपुतुल कुमारी ने शुक्रवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन अपना नाम वापस नहीं लिया जिसके बाद बिहार भाजपा महासचिव राधा मोहन शर्मा ने यह आदेश पारित किया। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू कटिहार से चुनाव लड़ रही है। 

भाजपा ने बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने के लिए शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

कुमारी ने शुक्रवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन अपना नाम वापस नहीं लिया जिसके बाद बिहार भाजपा महासचिव राधा मोहन शर्मा ने यह आदेश पारित किया। 

बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिहार भाजपा मुख्यालय के प्रभारी देवेश कुमार ने कुमारी के अलावा पार्टी विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल को पत्र लिखे थे। अग्रवाल ने भी कटिहार से निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया था।

अग्रवाल ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने ऐसा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुरोध पर किया। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू कटिहार से चुनाव लड़ रही है। 

Web Title: Lok Sabha election 2019: Bjp sacked Bihar mp putul kumari