लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान की 25 सीटें कांग्रेस-बीजेपी के लिये बड़ी चुनौती, जानिए क्या है राजनीतिक समीकरण

By अनुभा जैन | Updated: March 13, 2019 05:05 IST

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 25 प्रतिशत से अधिक वोट राजस्थान में हासिल हुये थे। इस लिहाज से कांग्रेस को 25 सीटों पर 25 फीसदी वोटों के फेरे से जूझना होगा।

Open in App

राजस्थान प्रदेश में परिपाटी यही रही है कि जिसकी राज्य में सत्ता है उसे लोकसभा में ज्यादा सीटें हासिल होती है। राजस्थान में इस बार कांग्रेस शासनकाल को देखते हुये भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का पलडा आगामी लोकसभा चुनावों की 25 सीटों पर कुछ भारी लग रहा है। कांग्रेसियों के राजस्थान में हौंसले काफी बुलंद है। हांलाकि राहुल गांधी के सामने बडी चुनौती है करीब 25 फीसदी वोटों के अंतर से जूझना।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 25 प्रतिशत से अधिक वोट राजस्थान में हासिल हुये थे। इस लिहाज से कांग्रेस को 25 सीटों पर 25 फीसदी वोटों के फेरे से जूझना होगा। कांग्रेस को 17 वीं लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत की बराबरी तक  मुकाबले में आने के लिये कम से कम साढे 12 फीसदी मत लेने होंगे।

ज्ञातव्य है कि पिछले लोकसभा चुनावों यानि 2014 में राजस्थान में कांग्रेस को सबसे कम मत मिले। वहीं भाजपा को 1977 के बाद यह दूसरा अवसर रहा जब अधिकतम मत प्राप्त हुये। जिसमें भाजपा को 55.61 फीसदी मतों के साथ 25 में से 25 सीटों पर फतह मिली। लेकिन इस बार हालात कुछ बदले से नजर आ रहे हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान दौसा सांसद हरीश चंद मीणा ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस हिसाब से अब भाजपा में 25 में से 22 सांसद ही है। भाजपा इस बार कई संसदीय सीटों पर नये चेहरे भी ला रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब