लाइव न्यूज़ :

विरोधी दलों को परिवारवाद पर घेरते हैं पीएम मोदी, बिहार में पासवान परिवार पर NDA दिखा मेहरबान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2019 13:21 IST

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी को 6 सीटें दी हैं जिनमें से तीन सीटें केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के परिवार को ही गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकई मौकों पर कांग्रेस और सपा समेत विरोधी दलों को परिवारवाद को लेकर घेर चुके हैं पीएम नरेंद्र मोदीबिहार में सीट बंटवारे में एलजेपी के खाते में आईं 6 सीटों में से तीन पर पासवान परिवार के लोग

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की 40 सीटों के लिए टिकट का बंटवारा कर लिया है लेकिन परिवारवाद के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी की बातों से उलट लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) पर गठबंधन मेहरबान दिखा। बिहार में एलजेपी के खाते में 6 सीटें आई हैं। इन 6 सीटों में से 3 पर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के परिवार के लोग ही उम्मीदवार हैं। 

एलजेपी को मिलने वाली 6 सीटों में समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान, हाजीपुर से पशुपति कुमार पारस, जमुई से चिराग पासवान, वैशाली से वीणा देवी और नवादा से चंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि खगड़िया सीट एलजेपी को गई तो है लेकिन अभी इस पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

बता दें कि समस्तीपुर से एलजेपी उम्मीदवार रामचंद्र पासवान और हाजीपुर से उम्मीदवार पशुपति कुमार पारस केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के भाई हैं और जमुई से उम्मीदवार चिराग पासवान उनके बेटे हैं। इस प्रकार सीटों के बंटवारे में परिवारवाद साफ झलकता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए में शामिल कई नेता चुनावी रैलियों और कई मौकों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विरोधी दलों को परिवारवाद की राजनीति करने के लिए घेरते रहे हैं।

बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मैनपुरी से पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव, कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, बंदायुं से मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव और फिरोजाबाद से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार के कई लोग सक्रिय राजनीति में हैं। अटकलें है कि लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी इस बार लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों के मुताबिक राजनीति में सब कुछ संभव है। ऐसे में परिवारवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाला एनडीए अगर बिहार में इसे नजरअंदाज कर रहा है तो हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोक जनशक्ति पार्टीरामविलास पासवानबिहारनरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया