लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः यहां पर BJP का पलड़ा भारी, लेकिन इस बार कांग्रेस पलट देगी बाजी?

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 6, 2019 16:43 IST

भीलवाड़ा लोकसभा सीट: यह जिला राजस्थान के प्रमुख जिलों में से एक है और मेवाड़ का एक नगर है। ऐतिहासिक धरोहरों के चलते पर्यटकों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। इसका इतिहास 11वीं शताब्दी से संबंधित है और उस समय यह क्षेत्र मेवाड़ राजाओं के अधीन था।

Open in App
ठळक मुद्देभीलवाड़ा लोकसभा सीट से अभी बीजेपी की ओर से सुभाष बहेरिया सांसद हैं।यहां पहली बार 1952 में चुनाव हुआ था और पहली बार यहां से राम राज्य परिषद (आरआरपी) की जीत हुई थी।चुनाव आयोग के मुताबिक, 2014 के चुनाव में भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख, 53 हजार, 764 थी।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का संग्राम थमा ही नहीं था कि लोकसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गईं। यहां कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है और 73 सीटों के साथ बीजेपी विपक्ष में है। यही वजह है कि कांग्रेस का दबदबा है और पिछले कुछ सालों से ट्रेंड चला आ रहा है कि प्रदेश में जिसकी सरकार रहती है उसका पलड़ा भारी रहता है। आज हम आपको एक ऐसी सीट के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कब्जे में है और इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है....

भीलवाड़ा लोकसभा सीट

हम बात कर रहे भीलवाड़ा लोकसभा सीट की। यह जिला राजस्थान के प्रमुख जिलों में से एक है और मेवाड़ का एक नगर है। ऐतिहासिक धरोहरों के चलते पर्यटकों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। इसका इतिहास 11वीं शताब्दी से संबंधित है और उस समय यह क्षेत्र मेवाड़ राजाओं के अधीन था। बताया जाता है कि इस शहर का नाम स्‍थानीय जनजाति भील के नाम पर पड़ा था। वर्तमान में यह शहर कपड़ा नगरी के नाम से विख्यात है और अगर क्षेत्र में घूमने के लिहाज से दरगाह हजरत गुल अली बाबा, गांधी सागर तालाब, हरणी महोदव, बदनोर, कोटडी, बनेड़ा, मेनाल, जहाजपुर, बिजोलिया, माण्डल और माण्डलगढ़ है।

भीलवाड़ा लोकसभा सीट का इतिहास

भीलवाड़ा लोकसभा सीट सामान्य है और यहां पहली बार 1952 में चुनाव हुआ था और पहली बार यहां से राम राज्य परिषद (आरआरपी) की जीत हुई थी, इसके बाद 1957, 1962, 1967 में कांग्रेस का ही राज रहा। 1971 में भारतीय जनसंघ ने जीत दर्ज की, जबकि 1977 का चुनाव भारतीय लोक दल (बीएलडी) ने जीता। 1980 और 1984 में कांग्रेस जीती। इसके बाद 1989 में जनता पार्टी ने विजय हासिल की। 1991 में फिर से कांग्रेस जीती। वहीं, पहली बार बीजेपी ने 1996 में अपना खाता खोला। लेकिन, 1998 के चुनाव में कांग्रेस ने उसे दोबारा हरा दिया। इसके बाद 1999 और 2004 में बीजेपी ने जीत दर्ज की और 2009 में कांग्रेस ने फिर से वापसी की, लेकिन 2014 के चुनाव में वह बीजेपी से हार गई।

इस समय बीजेपी का पलड़ा भारी? 

भीलवाड़ा लोकसभा सीट से अभी बीजेपी की ओर से सुभाष बहेरिया सांसद हैं। अगर पिछले कुछ चुनावों को देखा जाए तो इस सीट पर बीजेपी का पलड़ा भारी कहा जाता रहा है क्योंकि 1996 से लेकर अबतक छह बार चुनाव हुए हैं, जिसमें चार बार बीजेपी ने जीत हासिल की है और कांग्रेस दो बार ही जीत सकी है। ब्राह्मण बहुल इलाका होने की वजह से 2009 में कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता सीपी जोशी पर दांव आजमाया था और उन्होंने बीजेपी को चित्त कर दिया था। 

पिछले चुनाव के आंकड़े

चुनाव आयोग के मुताबिक, 2014 के चुनाव में भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख, 53 हजार, 764 थी। जिसमें से 11 लाख, 2 हजार, 150 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और 62.84 फीसदी वोटिंग हुई थी। बीजेपी के उम्मीदवार सुभाष बहेरिया को 6 लाख, 3 हजार, 317 वोट मिले थे। वही, कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक चंद्र को 3 लाख, 84 हजार, 53 वोट मिले थे। कुल मिलाकर सुभाष बहेरिया ने कांग्रेस को 2 लाख, 46 हजार, 264 वोटों के अंतर से हराया था।   

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह