लाइव न्यूज़ :

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को लेकर महागठबंधन में मची खलबली, लालू प्रसाद यादव पर टिकी नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2019 18:21 IST

रालोस नागमणि ने कहा है कि अनंत सिंह जनाधार वाले नेता हैं. वे मुंगेर लोकसभा सीट पर चुनाव लडना चाहते हैं. वे वहां से महागठबंधन के सबसे बेहतर उम्‍मीदवार हो सकते हैं.

Open in App

बिहार में महागठबंधन के अंदर बाहुबली विधायक अनंत सिंह को लेकर खलबली मच गई है. इस बार रालोसपा ने मुंगेर लोकसभा सीट से अनंत सिंह की दावेदारी का समर्थन किया है. उन्‍हें लेकर महागठबंधन में पक्ष-विपक्ष में बयानबाजी शुरू है. एक धडा उनकी एंट्री चाहता है तो दूसरा इसके विरोध में है. 

रालोस नागमणि ने कहा है कि अनंत सिंह जनाधार वाले नेता हैं. वे मुंगेर लोकसभा सीट पर चुनाव लडना चाहते हैं. वे वहां से महागठबंधन के सबसे बेहतर उम्‍मीदवार हो सकते हैं. अगर महागठबंधन उन्‍हें टिकट दे तो वे काफी वोटों से जीतेंगे. रालोसपा नेता नागमणि ने कहा कि इसके लिए मैंने लालू यादव से भी मांग की है.

नागमणि के इस बयान से एक ओर जहां महागठबंधन में हडकंप मच गया है. वहीं, पक्ष-विपक्ष में बयानबाजी भी शुरू हो गई है. उल्लेखनीय है कि महागठबंधन में अनंत सिंह के प्रवेश को लेकर लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेज प्रताप यादव व छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव में मतभेद देखने को मिला था. तेज प्रताप यादव ने अनंत सिंह का महागठबंधन में स्‍वागत किया था तो उनके भाई तेजस्वी यादव ने बिना किसी के नाम लिये साफ-साफ कह दिया कि "बैड एलीमेंट" के लिए महागठबंधन में कोई जगह नहीं है.

यहां बता दें कि अनंत सिंह फिलहाल मोकामा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक हैं. दो दिनों पहले बाहुबली विधायक अनंत सिंह कहा था कि वे मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगे. उन्होंने कहा कि यदि कोई पार्टी उन्हें उम्मीदवारी नहीं देती है तो वे बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे. उन्होंने लालू प्रसाद यादव को बडे जनाधार वाला तथा अपना पसंदीदा नेता भी बताया है. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस सीट से जदयू की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश के करीबी ललन सिंह को चुनाव लडाने की तैयारी चल रही है. 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवमहागठबंधनलोकसभा संसद बिलआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया