लाइव न्यूज़ :

हंसराज हंस ने कहा- मैं बहुत आहत हूं, मैं सीएम केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करूंगा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 20:33 IST

हंस ने कहा, ‘‘मैं उर्दू बोलता हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं मुस्लिम हूं। क्या हिंदी बोलने वाला मुसलमान हिंदू हो जाता है?’’ केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर दावा किया था कि हंस को अंतत: चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया जाएगा इसलिए मतदाता उन पर अपना वोट बर्बाद नहीं करें।

Open in App
ठळक मुद्देमेरी छवि धूमिल करने के लिये केजरीवाल पर मुकदमा करूंगा : हंस राज हंसमैं एक वाल्मीकि परिवार में जन्मा हूं और मेरी मां संत वाल्मीकि की पूजा करती हैं।

पंजाबी गायक एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं पर उनकी छवि ‘‘धूमिल’’ करने के लिए मानहानि का मामला दाखिल करेंगे।

आप ने आरोप लगाया है कि हंस ने 2014 में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करके इस्लाम अपना लिया था, इसलिए वह उत्तरी पश्चिमी दिल्ली सुरक्षित सीट से आम चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। हंस ने कहा, ‘‘मैं उर्दू बोलता हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं मुस्लिम हूं। क्या हिंदी बोलने वाला मुसलमान हिंदू हो जाता है?’’ केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर दावा किया था कि हंस को अंतत: चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया जाएगा इसलिए मतदाता उन पर अपना वोट बर्बाद नहीं करें।

हंस ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन करते तो उनके अपने ही परिवार के लोग उन्हें घर से बाहर निकाल देते। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक वाल्मीकि परिवार में जन्मा हूं और मेरी मां संत वाल्मीकि की पूजा करती हैं। अगर मैं धर्मपरिवर्तन कर इस्लाम कबूल करता तो वह (मां) मुझे मार ही डालतीं।’’

आप संयोजक पर फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाते हुए हंस ने कहा, ‘‘मैं बहुत आहत हूं। मेरे पास हंसराज हंस नाम से पासपोर्ट है। मैं केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करूंगा।’’ केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में उन खबरों का हवाला दिया था जिनमें दावा किया गया था कि हंस ने इस्लाम अपना लिया था और उन्होंने अपने नामांकन पत्र में यह जानकारी नहीं दी है।

हंस ने कहा कि उन पर इस्लाम अपनाने का आरोप लगाकर केजरीवाल और अन्य आप नेताओं ने वाल्कीमि समुदाय की भावनाओं को भी आहत किया है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी विरोधियों पर निराधार आरोप लगाकर विश्वसनीयता खो रहे हैं और फिर माफी मांग रहे हैं। हंस के खिलाफ उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के राजेश लिलोठिया और आप के गुगन सिंह मैदान में हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर पश्चिम दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?