लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: आडवाणी की सीट पर बीजेपी की पहली पसंद अमित शाह

By महेश खरे | Updated: March 18, 2019 07:58 IST

गुजरात के गांधीनगर संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी की पहली पसंद पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के गांधीनगर संसदीय सीट पर 23 अप्रैल 2019 को मतदान होगा।एल. के. आडवाणी साल 1996 के लोकसभा चुनाव को छोड़कर 1991 के बाद से गांधीनगर सीट से छह बार जीते हैं।

इस बार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का गुजरात से लोकसभा पहुंचने पर सवालिया निशान लगता नजर आ रहा है. जिस गांधीनगर सीट का वे संसद में प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं उस सीट पर अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम फाइनल होता दिख रहा है. गांधीनगर संसदीय सीट के पांचों भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से इस सीट पर अमित शाह को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव किया है.

बीजेपी के अध्यङ के साथ स्थानीय हैं अमित शाह

उम्मीदवारों की पसंदगी पर रायशुमारी लेने के लिए गठित समिति के समक्ष इन विधायकों ने एक राय से यह प्रस्ताव किया है. प्रस्ताव में कहा गया है कि अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ स्थानीय भी हैं, अत: उन्हें ही गांधीनगर से पार्टी प्रत्याशी बनाया जाए. इस सीट पर शाह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नामों पर विचार चल रहा था.

जब विधायकों ने अमित शाह के नाम का प्रस्ताव किया तो किसी ने भी आडवाणी या आनंदीबेन का नाम नहीं लिया. वैसे भी आनंदीबेन चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं. यह चर्चा भी थी कि यदि आडवाणी चुनाव नहीं लड़ते हैं तो उनकी बेटी को यहां से उम्मीदवार बना दिया जाए पर अब सभी अटकलों को विराम लग गया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहएल के अडवाणीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?