लाइव न्यूज़ :

अब राज्यसभा से लोकसभा पहुंचेंगे अमित शाह, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद और कनिमोई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2019 20:30 IST

शाह (54) पहली बार लोकसभा के लिए चुने गये हैं। वह अगस्त 2017 में संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव गांधीनगर से जीता है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सी जे चावड़ा को 5.57 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में उनके सहयोगी रविशंकर प्रसाद और ईरानी भी 2019 के लोकसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरे हैं।मानव संसाधन विकास मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहीं ईरानी (43) ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55,120 वोटों के अंतर से हराया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी एवं द्रमुक नेता कनिमोई 2019 के लोकसभा चुनाव के ऐसे प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं, जो फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं।

शाह (54) पहली बार लोकसभा के लिए चुने गये हैं। वह अगस्त 2017 में संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव गांधीनगर से जीता है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सी जे चावड़ा को 5.57 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

राज्यसभा में उनके सहयोगी रविशंकर प्रसाद और ईरानी भी 2019 के लोकसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरे हैं। प्रसाद और ईरानी भी पहली बार लोकसभा चुनाव में जीते हैं। मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहीं ईरानी (43) ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55,120 वोटों के अंतर से हराया।

प्रसाद ने पटना साहिब सीट पर निवर्तमान सांसद और पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा को 2.84 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया। सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। ऐसा नहीं है कि केवल भाजपा के राज्यसभा सदस्यों ने ही इस आम चुनाव में पहली बार जीत का स्वाद चखा।

द्रमुक की 51 वर्षीय कनिमोई ने भी आम चुनाव में पहली विजयगाथा लिखी। उन्होंने तुठुक्कडी सीट से भाजपा उम्मीदवार को 3.47 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया। हालांकि कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य बी के हरिप्रसाद बेंगलुरु दक्षिण सीट पर 3.31 लाख वोटों के अंतर से हार गये। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहस्मृति ईरानीरविशंकर प्रसादडीएमकेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?