लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राहुल गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, जानें 10 खास बातें

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2019 13:10 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा पत्र की मुख्य बातें बताई हैं और कहा है उनकी सरकार युवाओं को 22 लाख नौकरियां देगी। साथ ही किसान, शिक्षा और स्वास्था क्षेत्र को मजबूत करने के लिए उनकी सरकार कदम उठाएगी।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार (2 अप्रैल) को कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी ने अपने घोषणापत्र का नाम  'जन आवाज घोषणापत्र' दिया है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा पत्र की मुख्य बातें बताई हैं और कहा है उनकी सरकार युवाओं को 22 लाख नौकरियां देगी। साथ ही किसान, शिक्षा और स्वास्था क्षेत्र को मजबूत करने के लिए उनकी सरकार कदम उठाएगी। आइए आपको बताते हैं कांग्रेस के घोषणापत्र की मुख्य 10 बातें....

1-राहुल गांधी ने कहा है कि हमारे घोषणापत्र का पहला थीम 'न्याय' है।

2- कांग्रेस का नया नारा- गरीबी पर वार, 72 हजार। हमारी पहली गारंटी है कि हिंदुस्तान के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को सालान 72000 रुपये दिये जाएंगे। पहला काम गरीबों की जेब में पैसा जाएगा, किसानों के लिए किसान बजट आएगा। 

3- हमारे घोषणापत्र की दूसरी थीम रोजगार और किसान हैं। 

4- देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। 22 लाख सरकारी रोजगार खाली पड़े हैं। कांग्रेस मार्च 2020 तक इन पदों को भरेगी, 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायत में रोजगार देगी।

5- राहुल ने कहा कि तीन साल के लिए युवाओं को बिजनेस खोलने के लिए कोई परमिशन की जरूरत नहीं है, हम युवाओं का साथ देगें।

6- राहुल गांधी ने कहा कि हम सत्ता में आये तो मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 150 दिन कर देंगे।

7- किसानों के लिए-किसानों का बजट आएगा।

8- किसानों के बैंक लोन पर-किसान कर्जा नहीं देगा तो क्रिमिनल ऑफेंस नहीं होगा बल्कि सिविल ऑफेंस माना जाएगा।

9- राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा पर-जीडीपी का 6 फीसदी पैसा हिन्दुस्तान के शिक्षा के लिए दिया जाएगा। नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसे घटाने का काम किया है।

10- उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य-हम सरकारी अस्पतालों को मजबूत करेंगे। हमारा फोकस होगा कि गरीब को हाई क्लास अस्पताल मिले। यह हमारे पांच बड़े लक्ष्य हैं। हम इस पर काम करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीकांग्रेस घोषणा पत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप