लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल का दावा- 23 मई के बाद कांग्रेस में आ जाएंगे BJP के कई विधायक

By भाषा | Updated: May 14, 2019 09:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता का दावा-कई बीजेपी विधायक पार्टी के संपर्क में'राज्य में कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर कोई संकट नहीं'

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को दावा किया कि लोकसभा चुनावों के नतीजों के ऐलान के बाद भाजपा के कई विधायक उनकी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार की स्थिरता को लेकर जाहिर की जा रही शंकाएं भी खारिज कर दी।

वेणुगोपाल ने केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार बनने का यकीन जाहिर करते हुए कहा, ‘‘हमें पूरा यकीन है कि संसदीय चुनावों के बाद केंद्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी। देश के लोग अब बदलाव के पक्ष में हैं और 23 मई को यह होकर रहेगा।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘फिर 23 मई के बाद वे (भाजपा) कर्नाटक सरकार को कैसे अस्थिर कर पाएंगे? हम भाजपा के किसी विधायक को अपने पाले में लाने की कोशिश नहीं करने जा रहे, बल्कि 23 मई के बाद वे खुद कांग्रेस के पास आएंगे। स्वाभाविक तौर पर यह होने वाला है।’’ सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनावों के नतीजे 23 मई को आएंगे।

कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी महासचिव वेणुगोपाल ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब कांग्रेस नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा सत्ता में आने का ‘दिवास्वप्न’ देख रहे हैं। जमीर ने दावा किया कि भाजपा के करीब 10 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं।

येदियुरप्पा ने हाल में कहा था कि कर्नाटक सरकार की स्थिरता इस बात पर निर्भर करेगी कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के 20 ‘‘असंतुष्ट’’ विधायक क्या रुख अपनाते हैं। राजनीतिक हलकों में पहले से चर्चा है कि लोकसभा चुनावों के नतीजे यदि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के प्रतिकूल रहे, तो इसका असर राज्य सरकार के भविष्य पर पड़ सकता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना