लाइव न्यूज़ :

UP लोकसभा उपचुनावः सपा ने गोरखपुर-फूलपुर सीट से मैदान में उतारे उम्मीदवार

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 18, 2018 23:48 IST

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रवीण निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे हैं और उन्होंने रविवार को ही सपा की सदस्यता ग्रहण की है। वह सपा के ​चुनाव चिह्न साईकिल पर ही चुनाव लड़ेंगे।

Open in App

लखनऊ, 18 फरवरीः उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने प्रत्याशियों की रविवार को घोषणा कर दी है। इसके लिए सपा ने गोरखपुर से अपने सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रवीण कुमार निषाद को और फूलपुर संसदीय क्षेत्र से नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। इन दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए 11 मार्च को मतदान किया जाएगा और 14 मार्ट को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रवीण निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे हैं और उन्होंने रविवार को ही सपा की सदस्यता ग्रहण की है। वह सपा के ​चुनाव चिह्न साईकिल पर ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, फूलपुर सीट से उम्मीदवार नागेन्द्र पटेल पूर्व में सपा की राज्य कार्यकारिणी में रह चुके हैं। 

इधर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के साथ गठबंधन के भविष्य के संबंध में किये गये सवालों के जवाब में अखिलेश ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक शक्तियों को चुनाव में हराना है। साथ ही गोरखपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि उपचुनाव में वह सच्चाई के साथ मैदान में उतरने वालों का साथ दे। 

गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनाए गए और केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री चुना गया। दोनों नेताओं के प्रदेश सरकार में शामिल होने से गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट खाली हो गई थीं।

आदित्यनाथ 1998 से लोकसभा में गोरखपुर का पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दीं। बीजेपी के पास सीट बचाने की चुनौती है इसलिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। वहीं, अन्य पार्टियां खोई साख वापस पाना चाहती हैं।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउप-चुनाव 2018गोरखपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया