लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha-Assembly by-Election 2022: पांच राज्य, 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट, प्रचार अभियान समाप्त और 5 को मतदान, जानें 2024 पर क्या होगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2022 22:15 IST

Lok Sabha-Assembly by-Election 2022: उप्र में रामपुर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर शनिवार शाम चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया।

Open in App
ठळक मुद्देउपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार शाम समाप्त हो गया।मुलायम सिंह यादव के परिवार का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है।विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न दलों ने कई रैली और रोड शो किये हैं।

Lok Sabha-Assembly by-Election 2022: देश के पांच राज्यों में विधानसभाओं की छह सीट और मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार शाम समाप्त हो गया।

उत्तर प्रदेश (उप्र) में मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है। वहीं, उप्र में रामपुर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर शनिवार शाम चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया।

मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव

इन विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न दलों ने कई रैली और रोड शो किये हैं। मुलायम सिंह यादव का अक्टूबर में निधन हो जाने के कारण मैनपुरी सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। वहीं, अलग-अलग अदालतों द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद सपा विधायक आजम खान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विक्रम सिंह सैनी को अयोग्य घोषित किये जाने के कारण क्रमशः रामपुर सदर और मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक मैनपुरी लोकसभा सीट से छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि खतौली (मुजफ्फरनगर) और रामपुर विधानसभा क्षेत्र से क्रमश: 14 और 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा की उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के करीबी रहे रघुराज सिंह शाक्य पर अपना दांव लगाया है।

भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला

शाक्य इस साल की शुरुआत में हुए राज्य विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा चुनावों में अपने प्रचार कार्यक्रमों से समय निकालकर उप्र में उपचुनाव में मतदान करने के लिए तीनों क्षेत्रों का दौरा किया और जनसभाओं को संबोधित किया।

कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उप्र उपचुनावों से दूरी बना ली है, जिस कारण वहां भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जून के उपचुनाव में अपने प्रतिनिधित्व वाली आजमगढ़ लोकसभा सीट के साथ-साथ रामपुर संसदीय सीट पर भी प्रचार नहीं किया था, लेकिन उन्होंने इस बार अपनी रणनीति बदली और मैनपुरी में अपनी पत्नी के लिए जोरदार प्रचार किया। अखिलेश ने एक रैली में कहा, ‘‘इस लोकसभा क्षेत्र में नेताजी (मुलायम सिंह) ने काफी काम किये हैं।

विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी से

यहां नेताजी और सपा का हर परिवार से सीधा नाता है। वह यहां के लोगों को अपना परिवार मानते थे। नेताजी हर गांव और व्यक्ति का नाम जानते थे।’’ रामपुर में मुकाबला भाजपा के आकाश सक्सेना और समाजवादी पार्टी के असीम राजा के बीच है। खतौली में सपा समर्थित रालोद के मदन भैया का मुकाबला भाजपा के अयोग्य घोषित किये गये विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी से है।

लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की छह सीट पर हो रहे उपचुनावों की मतगणना आठ दिसंबर को होगी, जिस दिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की भी मतगणना होगी। उपचुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई है क्येांकि सत्तारूढ़ पार्टियों को अपने-अपने राज्यों में स्पष्ट बहुमत हासिल है।

सरदारशहर (चुरू) विधानसभा सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान

राजस्थान के सरदारशहर (चुरू) विधानसभा सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार और कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के अंतर्गत आने वाले भानुप्रतापपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

यह सीट तब से ​रिक्त है। इस उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पार्टी की ओर से प्रचार किया तथा भाजपा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रचार किया।

बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जद(यू) उम्मीदवार मनोज सिंह की सफलता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मजबूती देगी, जबकि हार से उनके नेतृत्व पर सवाल खड़े होंगे। ओडिशा में पदमपुर उपचुनाव के लिए बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2019 के बाद पहली बार प्रचार किया। वहीं, चार केंद्रीय मंत्रियों - नरेंद्र सिंह तोमर, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान और बिशेश्वर टुडू ने भाजपा उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित के लिए प्रचार किया।

टॅग्स :उपचुनावछत्तीसगढ़ओड़िसाउत्तर प्रदेशचुनाव आयोगराजस्थानबिहारयोगी आदित्यनाथBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया