लाइव न्यूज़ :

लोकसभा 2019ः राजस्थान की 25 सीटें बचाने में जुटी भाजपा

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 4, 2019 07:53 IST

लोस चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में कोई गलती नहीं हो, यही नहीं, विभिन्न मुद्दों को लेकर मतदाताओं की नाराजगी के बारे में भी चर्चा हो रही है.

Open in App

विस चुनाव में हार के बाद अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान की 25 लोस सीटें बचाने में जुट गए हैं. पिछले लोस चुनाव में भाजपा ने राजस्थान की 25 में से 25 सीटें जीत लीं थी, लेकिन विस चुनाव के नतीजे बताते हैं कि इस बार एक दर्जन से ज्यादा सीटें जीतना भाजपा के लिए आसान नहीं हैं. 

भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व राजस्थान को लेकर चिंतित भी है और सक्रिय भी है. इसीलिए लोस चुनावों को लेकर अमित शाह राजस्थान के सांसदो के साथ मुलाकात कर रहे हैं, उनके लोस क्षेत्र की जानकारी ले रहे हैं. इसके लिए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत भी सक्रिय हैं. 

राजस्थान के विभिन्न सांसदों की जमीनी सियासी स्थिति की जानकारी भी जुटाई जा रही है ताकि लोस चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में कोई गलती नहीं हो, यही नहीं, विभिन्न मुद्दों को लेकर मतदाताओं की नाराजगी के बारे में भी चर्चा हो रही है. कोशिश रहेगी कि यथासंभव नाराजगी दूर की जाए.

उल्लेखनीय है कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिती की बैठक 11 और 12 जनवरी 2019 को दिल्ली में प्रस्तावित है, जिसमें अमित शाह राजस्थान विस चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा करेंगे. इसी बैठक में लोस चुनाव 2019 के लिए पार्टी की रणनीति से अवगत कराया जाएगा. इसमें तीन सौ से ज्यादा प्रमुख नेता शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

इधर, जयपुर में भी लोस चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं. भाजपा के अग्रिम मोर्चे में नए जोश भरने के लिए संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया. दो सत्रों में हुई इस कार्यशाला को पार्टी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत ने संबोधित किया. उद्घाटन सत्र में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी शामिल हुए. 

बहरहाल, भाजपा ने लोस चुनाव के मद्देनजर तैयारी तो शुरू कर दी है, लेकिन अकेले मोदी-शाह टीम के भरोसे लोस चुनाव में अधिकतम सीटें जीतने का लक्ष्य पाना मुश्किल है, यदि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे टीम का सक्रिय सहयोग नहीं मिलता है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो