लाइव न्यूज़ :

सपा ने गठबंधन के बहाने मायावती का फायदा उठाया, बहन जी को अब बात समझ आ रही है: पीएम मोदी

By विनीत कुमार | Updated: May 4, 2019 14:38 IST

पीएम ने कहा कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश लगातार हो रही है। पीएम मोदी ने कहा- 'न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे।'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने यूपी के प्रतापगढ़ में चुनावी रैली के दौरान सपा और कांग्रेस को घेरापीएम ने बसपा पर भी साधा निशाना, कहा- मायावती के शासन में ताजमहल भी सुरक्षित नहीं था4 चरणों की वोटिंग के बाद यूपी के लोगों ने तय कर दिया है नतीजा क्या आने वाला है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शनिवार को एक चुनावी रैली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने मायावती का फायदा उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि मायावती को अब समझ आ गया है कि कांग्रेस और सपा ने मिलकर उनके साथ बहुत बड़ा खेल खेला है। पीएम ने कहा कि गठबंधन के लिए अखिलेश यादव ने मायावती अंधेरे में रखा।

पीएम ने कहा, 'अब ये साफ हो चुका है कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहन जी को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है। अब बहन जी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती है।'

पीएम मोदी ने दावा किया कि 4 चरणों की वोटिंग के बाद यूपी के लोगों ने तय कर दिया है नतीजा क्या आने वाला है। पीएम ने कहा, 'अब पांचवे चरण से पहले अगर ये महामिलावटी लोग आपका ये उत्साह देख लेंगे तो शायद मैदान ही छोड़ देंगे। उत्तर प्रदेश के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है।'

शायरी के बहाने विपक्ष पर निशाना

पीएम मोदी ने शायरी के बहाने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे विपक्ष की कोशिश मोदी को हटाना है। पीएम ने कहा कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश लगातार हो रही है। पीएम मोदी ने कहा- 'न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे।'

महामिलावट आने से देश को पांच खतरे

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के गठबंधन को 'महामिलावट' बताते हुए कहा कि ऐसी सरकार आने से देश को पांच खतरे हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'महामिलावटी लोगों के आने से देश को पांच खतरे हैं। पहला खतरा भ्रष्टाचार, दूसरा खतरा अस्थिरता, तीसरा खतरा जातिवाद, चौथा खतरा वंशवाद और पांचवां बड़ा खतरा कुशासन का है।' 

पीएम ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के लोगों को मजबूत भारत के लिए, मजबूत सरकार के अपने संकल्प पर अडिग रहना है। मजबूर और अवसरवाद की इस महामिलावट का पंजा बहुत खतरनाक है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा महामिलावटी गठबंधन देश को मजबूत सरकार नहीं दे सकते। बकौल पीएम, 'बीएसपी के कार्यकाल में ऐंबुलेंस से लेकर ताजमहल तक सुरक्षित नहीं था और एसपी के कार्यकाल में तो बालू से लेकर घर के टोंटी भी सुरक्षित नहीं थी।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए