लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में खुलेगा लॉकडाउन या नहीं, केजरीवाल ने कहा- पांच लाख मिले हैं सुझाव, आज चार बजे उपराज्यपाल से होगी मीटिंग में चर्चा

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 14, 2020 13:39 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अबतक कुल 115 मौतें हुई हैं। इसमें कल के 9 मौतें शामिल हैं। अभी भी दिल्ली में डबलिंग रेट 11-12 दिन है। दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,998 हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमें जनता से 24 घंटों में हमें पौने 5 लाख वॉट्सऐप मैसेज, 10 हजार, 700 ईमेल और 39 हजार फोन से सुझाव मिले हैं।सीएम केजरीवाल ने लॉकडाउन सुझावों को लेकर कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को लेकर ज्यादातर लोगों का कहना है कि ये अभी नहीं खुलने चाहिए, होटल नहीं खुलने चाहिए।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का कहर जारी है। लॉकडाउन के बावजूद भी इस घातक वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमने लॉकडाउन पर जनता से सुझाव मांगे थे। 24 घंटों में हमें पौने 5 लाख वॉट्सऐप मैसेज, 10 हजार, 700 ईमेल और 39 हजार फोन से सुझाव मिले हैं।

सीएम केजरीवाल ने लॉकडाउन सुझावों को लेकर कहा, 'शैक्षणिक संस्थानों को लेकर ज्यादातर लोगों का कहना है कि ये अभी नहीं खुलने चाहिए, होटल नहीं खुलने चाहिए, लेकिन रेस्टोरेंट खुलने चाहिए। लोगों का कहना है कि खाने की होम डिलीवरी की इजाजत दे दीजिए। नाई की दुकान अभी नहीं खुलनी चाहिए, इस पर लोगों की सहमति है।'

उन्होंने कहा कि हमें कई बाजार संघों से तमाम सुझाव मिले हैं और उनमें से अधिकांश ने कहा है कि बाजार और मार्केट कॉम्प्लेक्स खोले जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ये ऑड-ईवन आधार पर खोले जा सकते हैं, एक दिन आधी दुकानें और दूसरे दिन आधी दुकानें। 

सोशल डिस्टेंसिंग पर लोगों की आम सहमति

केजरीवाल ने कहा कि इस पर लोगों की आम सहमति है कि सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होनी चाहिए और कई लोगों ने कहा है कि मास्क न पहनने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकतर लोगों ने कहा है कि बसें खुलनी चाहिए, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के सा​थ।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि उपराज्यपाल और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बीच बैठक आज शाम 4 बजे होगी। बैठक में आप सभी द्वारा दिए गए सुझावों पर चर्चा की जाएगी। दिल्ली में किस हद तक छूट दी जानी चाहिए, ये सुझाव केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे।

दिल्ली में 7998 लोगों को चुका कोरोना 

आपको बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अबतक कुल 115 मौतें हुई हैं। इसमें कल के 9 मौतें शामिल हैं। अभी भी दिल्ली में डबलिंग रेट 11-12 दिन है। दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7998 हो गई है। 

देश में कोरोना से हो चुकी हैं  2549 मौतें

इधर, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 134 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,549 तक पहुंच गई है। वहीं बुधवार सुबह आठ बजे से संक्रमण के 3,722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 78,003 हो गई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 49,219 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 26,234 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। अब तक 33.63 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बुधवार सुबह से 134 लोगों की मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 54 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 29, दिल्ली में 20, पश्चिम बंगाल में नौ, मध्य प्रदेश में सात, राजस्थान में चार, तमिलनाडु में तीन, तेलंगाना और कर्नाटक में दो-दो, आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

देश में अब तक इस वायरस की वजह से 2,549 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 975, गुजरात में 566, मध्य प्रदेश में 232, पश्चिम बंगाल में 207, राजस्थान में 121, दिल्ली में 106, उत्तर प्रदेश में 83, तमिलनाडु में 64 और आंध्र प्रदेश में 47 लोगों की मौत हुई। तेलंगाना में 34, कर्नाटक में 33, पंजाब में 32, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 11-11 तथा बिहार में सात और केरल में छह लोगों की मौत हुई। 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए