लाइव न्यूज़ :

भारत में लॉकडाउन सफल, कोरोना आपदा के बीच भी राजनीति कर रही है कांग्रेस: प्रकाश जावेड़कर

By निखिल वर्मा | Updated: May 26, 2020 16:45 IST

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए राहुल गांधी की मांग से कहीं अधिक कल्याणकारी कदम उठाए हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है जो 31 मई 2020 तक जारी रहेगा.देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 4,167 हो गई है। वहीं, संक्रमण के मामले बढ़कर 1,45,380 हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि लॉकडाउन से तीन दिन पहले भारत में कोविड-19 के मामले दोगुना रफ्तार से बढ़ रहे थे और अब यह 13 दिन में दोगुना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन सफल है। उन्होंने कहा कि देश कोरोना महामारी के आपदा से लड़ रहा है। पूरे देश को एक आवाज में बोलना चाहिए पर कांग्रेस ऐसे समय भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस इसी का उदाहरण है।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में चार चरणों में लगाए गए लॉकडाउन को विफल बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि ‘विफल लॉकडाउन’ के बाद अब कोरोना संकट से निपटने और जरूरतमंदों को मदद देने के लिए उनकी रणनीति क्या है? 

गांधी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी जी ने 21 दिन में कोरोना की लड़ाई जीतने की बात कही थी। लगभग 60 दिन हो चुके हैं। हिंदुस्तान पहला देश है, जो बीमारी के बढ़ने के बाद लॉकडाउन हटा रहा है। दुनिया के बाकी देशों ने लॉकडाउन तब हटाया, जब बीमारी कम होनी शुरू हुई।’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘ ऐसे में ये स्पष्ट है कि हमारे यहां लॉकडाउन विफल हो गया है। जो लक्ष्य मोदी जी का था, वो पूरा नहीं हुआ।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अगर लॉकडाउन के बारे में प्रधानमंत्री जी से भी पूछा जाएगा, तो वो भी मानेंगे कि ये विफल हो गया। पहले प्रधानमंत्री जी फ्रंट फुट पर थे, मगर अब वो नजर नहीं आ रहे, जबकि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि वह क्या करेंगे और उनकी आगे की रणनीति एवं प्लान बी क्या है?’’

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि देश में रिकवरी रेट लगातार ठीक हो रही है और अब यह बढ़कर 41.61 हो गई है। कोरोना से मृत्यु दर हमारे देश में दुनिया में सबसे कम हैं। यह केवल 2.87 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनप्रकाश जावड़ेकरराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है