Lockdown: पीएम मोदी ने देश की उन्नति में श्रम क्षेत्र की भागीदारी को लेकर की चर्चा, कहा- कठिन परिश्रम करने वाले श्रम बल पर गर्व है

By भाषा | Published: May 2, 2020 05:40 AM2020-05-02T05:40:55+5:302020-05-02T05:40:55+5:30

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ''हमने ऐसे तरीकों पर चर्चा की, जिसके जरिए यह क्षेत्र भारत की प्रगति को मजबूती दे सकता है।'' उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान श्रमिक कल्याण को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Lockdown: PM Modi talks about participation of labor sector in progress of country | Lockdown: पीएम मोदी ने देश की उन्नति में श्रम क्षेत्र की भागीदारी को लेकर की चर्चा, कहा- कठिन परिश्रम करने वाले श्रम बल पर गर्व है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रमिकों के कल्याण को लेकर चर्चा की और कहा कि देश को कठिन परिश्रम करने वाले अपने श्रम बल पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ''हमने ऐसे तरीकों पर चर्चा की, जिसके जरिए यह क्षेत्र भारत की प्रगति को मजबूती दे सकता है।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रमिकों के कल्याण को लेकर चर्चा की और कहा कि देश को कठिन परिश्रम करने वाले अपने श्रम बल पर गर्व है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ''हमने ऐसे तरीकों पर चर्चा की, जिसके जरिए यह क्षेत्र भारत की प्रगति को मजबूती दे सकता है।'' उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान श्रमिक कल्याण को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मोदी ने कहा, '' भारत को कठिन परिश्रम करने वाले हमारे श्रम बल पर गर्व है।''

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को बुरी तरह प्रभावित होना पड़ा है क्योंकि उनका रोजगार छिन गया। प्रवासी श्रमिकों को वापस उनके राज्यों में ले जाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने के दिन यह बैठक आयोजित की गई।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को रेलवे को प्रवासी मजदूरों और अन्य फंसे लोगों को उनके गृह राज्य वापस भेजने के लिए विशेष ट्रेन संचालित करने की अनुमति दे दी।

Web Title: Lockdown: PM Modi talks about participation of labor sector in progress of country

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे