लाइव न्यूज़ :

Lockdown: पुरी रथयात्रा के लिए रथ बनाएं या नहीं? ओडिशा ने केंद्र सरकार से अनुमति को लेकर मांगा स्पष्टिकरण

By भाषा | Updated: May 7, 2020 05:42 IST

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एसजेटीएमसी) ने दो दिन पहले मंदिर परिसर के बाहर रथ निर्माण की अनुमति मांगी थी जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा सरकार ने लॉकडाउन के दौरान पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बाहर रथ यात्रा के लिए रथ बनाने जैसी गतिविधियों की अनुमति देने की संभावना पर बुधवार को केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा है। राज्य सरकार कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वार्षिक रथ यात्रा के लिए रथ बनाने की अनुमति देने को लेकर संशय में है।

ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन के दौरान पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बाहर रथ यात्रा के लिए रथ बनाने जैसी गतिविधियों की अनुमति देने की संभावना पर बुधवार को केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा है। राज्य सरकार कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वार्षिक रथ यात्रा के लिए रथ बनाने की अनुमति देने को लेकर संशय में है।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एसजेटीएमसी) ने दो दिन पहले मंदिर परिसर के बाहर रथ निर्माण की अनुमति मांगी थी जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

इस वर्ष जगन्नाथ मंदिर की वार्षिक रथयात्रा और उत्सव 23 जून को आयोजित किये जाने पर संशय है। राज्य के कानून मंत्री प्रताप जेना ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने लॉकडाउन के दौरान रथ निर्माण की अनुमति देने के संबंध में केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा है।’’

जेना ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाये जाने के कारण स्पष्टीकरण मांगना आवश्यक था।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचारओड़िसाजगन्नाथ पुरी रथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos