लाइव न्यूज़ :

यूपी में लगेगा लॉकडाउन?, जानें योगी आदित्यनाथ सरकार ने क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: March 22, 2021 13:41 IST

पुलिस और जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया है कि लोग सार्वजनिक रूप से मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें। 

Open in App
ठळक मुद्देसरकार का प्रयास है कि राज्य में बिना कठोर प्रतिबंध लगाए संक्रमण को अत्यधिक फैलने से रोका जाए।यूपी सरकार समाजिक दूरी को पालन कराने व टेस्टिंग को बढ़ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है।

लखनऊ: देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन, अन्य प्रतिबंध या फिर रात्री कर्फ्यू लगाया जाएगा?

डीएनए इंडिया के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि के बावजूद योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के किसी भी हिस्से में रात्री कर्फ्यू और लॉकडाउन से इनकार कर दिया है। 

यूपी सरकार समाजिक दूरी को पालन कराने व टेस्टिंग को बढ़ाने पर अधिक ध्यान दे रही है-

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार समाजिक दूरी को पालन कराने व टेस्टिंग को बढ़ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार का प्रयास है कि राज्य में बिना कठोर प्रतिबंध लगाए संक्रमण को अत्यधिक फैलने से रोका जाए। 

स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल सेंटर को हाई अलर्ट पर रखा गया है-

उन्होंने कहा कि स्थिति की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल सेंटर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थिति अन्य राज्यों की तरह भयावह नहीं है, इसलिए किसी भी शहर में रात के समय कर्फ्यू या लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता नहीं है।

कोविड-19 प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है

हालांकि, राज्य के लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। होली के त्यौहार के मद्देनजर हवाई यात्रियों और बाहर से आने वाले अन्य यात्रियों का हवाई अड्डे, रेलवे प्लेटफार्मों और बस स्टेशनों पर परीक्षण किया जाएगा। एक मामले के सामने आने पर उस व्यक्ति के घर के आसपास 250 मीटर के दायरे में माइक्रो कंटेंनमेंट जोन बनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।  

पुलिस और जिला अधिकारियों को दिए गए निर्देश

पुलिस और जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया है कि लोग सार्वजनिक रूप से मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों से रणनीति अपनाने को कहा है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है