लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: लॉकडाउन के कारण यूपी के महाराजगंज में फंसा फ्रांसीसी परिवार, सड़क मार्ग से दुनिया भ्रमण पर निकले थे

By भाषा | Updated: April 16, 2020 15:08 IST

कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास से संपर्क कर वीजा अवधि बढ़ाई गई। आगामी आठ माह में इनकी नेपाल, म्यांमार, इंडोनेशिया, थाईलैंड मलेशिया होते पुन: फ्रांस जाने की योजना है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के टोलोस शहर के रहने वाले पल्लारेज पैट्रिस, उनकी पत्नी वर्जीनी, बेटियां ओफेली और लोला तथा पुत्र टॉम फरवरी से यात्रा पर निकले थे। बेहतर जगह ठहराने की कोशिश कर रहा था लेकिन इन लोगों ने कहा कि वे जंगल के निकट इस मंदिर में ज्यादा बेहतर महसूस कर रहे हैं।

गोरखपुरः सड़क रास्ते से यात्रा पर निकले फ्रांस के एक परिवार को लॉकडाउन के चलते महाराजगंज के सिंघौरा गांव में रुकने पर मजबूर होना पड़ा है।

यह परिवार फरवरी से अपने चारपहिया वाहन से यात्रा पर निकला था लेकिन जब ये नेपाल सीमा में प्रवेश करने वाले थे तो उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन में महाराजगंज जिले में रोक लिया गया।

प्रशासन ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया और ये सभी स्वस्थ पाये गये। नौतनवा के एसडीएम जसवीर सिंह ने बताया कि फ्रांस के टोलोस शहर के रहने वाले पल्लारेज पैट्रिस, उनकी पत्नी वर्जीनी, बेटियां ओफेली और लोला तथा पुत्र टॉम फरवरी से यात्रा पर निकले थे।

जब वे नेपाल की सीमा में प्रवेश करने वाले थे तभी लॉकडाउन प्रारंभ हो गया और सीमायें सील कर दी गयीं। उन्होंने बताया कि इसके बाद इन्हें लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र के निकट गांव के एक मंदिर में ठहरा दिया गया। सिंह के अनुसार प्रशासन इन्हें खाने-पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है और उनकी जांच भी कराई गयी जिसमें वे स्वस्थ पाये गये।

सिंह के अनुसार प्रशासन इन लोगों को किसी बेहतर जगह ठहराने की कोशिश कर रहा था लेकिन इन लोगों ने कहा कि वे जंगल के निकट इस मंदिर में ज्यादा बेहतर महसूस कर रहे हैं। महाराजगंज के जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि इस बारे में फ्रांस के दूतावास को बता दिया गया है और उन्होंने इनकी वीजा अवधि बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि हम फ्रांसीसी परिवार का पूरा ख्याल रख रहे हैं और ये सब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनयोगी आदित्यनाथफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे