लाइव न्यूज़ :

Lockdown: नोएडा की सोसाइटी के लोग जरूरतमंदों के लिए हर दिन बना रहे 14 हजार से ज्यादा रोटियां

By भाषा | Updated: April 24, 2020 05:48 IST

सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू प्रथम, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू दो, सनशाइन हेलियोस, महागुण मॉडर्न, आदित्य अर्बन कासा, सेक्टर 77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया, अंतरिक्ष कैनवास, एलाइट होम्स, संप्रती, सेक्टर 79 स्थित गौड स्पोर्ट्स सहित कई सोसाइटी से लोग प्रतिदिन 14 हजार रोटियां अपने घर से बना कर, नोएडा प्राधिकरण द्वारा सोरखा में संचालित हो रही सामुदायिक रसोईघर में दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी में नोएडा की सात सोसाइटी ने लोगों की मदद के अनोखी पहल की है जिसकी प्रशंसा स्वयं नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने की है।रितु महेश्वरी ने बताया कि गरीब व असहाय लोगों के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न जगहों पर रसोईघर चलाया जा रहा है।

कोविड-19 महामारी में नोएडा की सात सोसाइटी ने लोगों की मदद के अनोखी पहल की है जिसकी प्रशंसा स्वयं नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने की है। उन्होंने ट्वीट किया कि सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू प्रथम, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू दो, सनशाइन हेलियोस, महागुण मॉडर्न, आदित्य अर्बन कासा, सेक्टर 77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया, अंतरिक्ष कैनवास, एलाइट होम्स, संप्रती, सेक्टर 79 स्थित गौड स्पोर्ट्स सहित कई सोसाइटी से लोग प्रतिदिन 14 हजार रोटियां अपने घर से बना कर, नोएडा प्राधिकरण द्वारा सोरखा में संचालित हो रही सामुदायिक रसोईघर में दे रहे हैं।

रितु महेश्वरी ने बताया कि गरीब व असहाय लोगों के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न जगहों पर रसोईघर चलाया जा रहा है। उनके अनुसार करीब 80,000 लोगों को रोजाना प्राधिकरण खाना उपलब्ध करा रहा है। रितु माहेश्वरी के अनुसार इन क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों द्वारा रोटी दान दिए जाने से गरीबों को भोजन कराने में काफी सुविधा हो रही है।

उन्होंने यहां के निवासियों के कार्य की प्रशंसा की है। अंतरिक्ष गोल्फ व्यू- प्रथम निवासी वीरेंद्र चौहान ने बताया कि हम लोगों ने शुरुआत में अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए यह निर्णय लिया कि, हर घर से रोजाना चार रोटी बनाकर सोसाइटी के मुख्य द्वार पर एकत्र किया जाएगा। वहां से नोएडा प्राधिकरण के लोग रोटी लेकर जायेंगे।

उन्होंने बताया कि छोटी सी शुरुआत देखते-देखते एक बड़ा रूप ले चुकी है, तथा सेक्टर 77, 78, 79, 74, 76 सेक्टर 75 के विभिन्न सोसाइटी के लोग स्वेच्छा से रोजाना शाम पांच बजे तक हर घर से चार रोटी बनाकर गरीब, असहाय लोगों के खाने के लिए दे रहे हैं। सेक्टर 78 स्थित महागुन मॉडर्न निवासी संदीप चौहान ने बताया कि हमारी सोसाइटी के लोग अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए रोजाना चार रोटी बनाकर, नोएडा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक रसोईघर तक पहुंचा रहे हैं।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई तथा पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने भी रोटी बैंक चलाने वाले सोसाइटी के निवासियों की प्रशंसा की है। नोएडा के कई सेक्टरों की सोसाइटी मिलकर एक 7 एक्स संस्था बनाई गई है। इससे यहां के 7 सेक्टरों की दर्जनभर सोसाइटी जुड़ी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियानॉएडानोएडा समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया