लाइव न्यूज़ :

Lockdown: गरीबी और लॉकडाउन के चलते परिवार वाले दिल्ली से गोरखपुर स्थित घर नहीं ला सके शव, किया सांकेतिक अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: April 21, 2020 19:54 IST

मृतक सुनील का परिवार कथित रूप से आर्थिक तंगी से गुजर रहा है तथा साथ ही लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली जाकर शव लाने की स्थिति में भी नहीं था। ऐसे में परिवार ने मजबूरन सांकेतिक रूप से अंतिम संस्कार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक सुनील के पिता राधेश्याम ने 'भाषा' को बताया, 'उन्होंने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन अस्पताल में होने की वजह से बात नहीं हो सकी।गत 11 अप्रैल को ठेकेदार ने उसके परिजन को फोन करके सुनील के स्मॉलपॉक्स से पीड़ित होने के बारे में बताया था।

गोरखपुरगरीबी और लॉकडाउन की बंदिशों के कारण शव घर ना ला सके गोरखपुर निवासी एक परिवार ने दिल्ली में मरे अपने एक सदस्य का मजबूरन सांकेतिक रूप से अंतिम संस्कार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर के चौरी—चौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव का रहने वाला पांच बच्चों का पिता सुनील दिल्ली में काम करता था, जहां कथित रूप से स्मॉलपॉक्स की समस्या होने के बाद 14 अप्रैल को उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सुनील का परिवार कथित रूप से आर्थिक तंगी से गुजर रहा है तथा साथ ही लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली जाकर शव लाने की स्थिति में भी नहीं था।

लिहाजा परिजन ने पिछले हफ्ते सुनील के एक साल के बेटे के हाथों उसका सांकेतिक रूप से अंतिम संस्कार करा दिया। चौरी—चौरा के उपजिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को उसका वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। सुनील दिल्ली में एक ठेकेदार के लिये काम करता था। गत 11 अप्रैल को ठेकेदार ने उसके परिजन को फोन करके सुनील के स्मॉलपॉक्स से पीड़ित होने के बारे में बताया था।

सुनील के पिता राधेश्याम ने 'भाषा' को बताया, 'उन्होंने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन अस्पताल में होने की वजह से बात नहीं हो सकी और 14 अप्रैल को एक पुलिसकर्मी ने फोन कर सुनील की मौत के बारे में बताया। हम उसका शव अपने घर नहीं ला सके, क्योंकि इसके लिये 25000 रुपये चुकाने थे। इतनी बड़ी रकम हमारे पास नहीं थी।' सुनील की पत्नी पूनम ने उपजिलाधिकारी अर्पित गुप्ता के जरिये दिल्ली पुलिस को लिखे पत्र में आग्रह किया था कि वह शव का वहीं पर अंतिम संस्कार करा दे।

इधर, गत गुरुवार को परिवार के लोगों ने गांव में सुनील के शव का सांकेतिक रूप से अंतिम संस्कार कर दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सुनील के परिजन द्वारा सांकेतिक रूप से अंतिम संस्कार किये जाने के बाद पूरा गांव शोक में है। हालांकि कुछ लोगों की मदद से हमने सुनील की पत्नी के बैंक खाते में 75 हजार रुपये भेजे हैं और परिवार के लिये राशन तथा अन्य खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराया गया है । गुप्ता ने बताया कि हम सुनील के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाएंगे और शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसकी मौत के असल कारण पता लगेगा। उन्होंने बताया कि उसके बाद परिवार को सरकारी मदद भी दिलायी जाएगी। भाषा सं. सलीम देवेंद्र रंजन रंजन

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसदिल्लीगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो