लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बावजूद शख्स ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस से पूछा- 2 किलोमीटर दूर दोस्त के घर जा सकता हूं, पुलिस ने दिया ये जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2020 17:23 IST

लोगों से कोरोना नाम के इस महामारी से बचने के लिए प्रशासन व सरकार द्वारा घर में रहने की अपील की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में बुधवार शाम खबर लिखने तक 562 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।मौतों के मामले में चीन को पीछे छोड़ते हुए इटली के बाद स्पेन दूसरे नंबर आ गया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामले को देखते हुए अगले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। इसके बाद देशभर में लोगों से लगातार प्रशासन व सरकार घर में रहने की अपील कर रही है।

इसी बीच दिल्ली के एक शख्स ने ट्विटर पर दिल्ली पुलिस को टैग कर लिखा, सर दो किलोमीटर से कम की दूरी पर मेरे दोस्त का घर है क्या मैं दोस्त के घर जा सकता हूं? किसी काम से?

शख्स के इस ट्वीट का जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा, अगर सच्चे दोस्त हो तो घर पे रहो। वीडियो कॉल कर लो। सोशल मीडिया पर लगातार स्टे एट होम का टैग ट्रेंड कर रहा है। लोगों से कोरोना नाम के इस महामारी से बचने के लिए घर में रहने की अपील की जा रही है। 

बता दें कि कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में बुधवार शाम खबर लिखने तक 562 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, चीन और इटली के बाद अब स्पेन में कोविड-19 से मौतें हो रही हैं।

मौतों के मामले में चीन को पीछे छोड़ते हुए इटली के बाद स्पेन दूसरे नंबर आ गया है। यहां 25 मार्च को 443 लोगों की मौत हुई है जबकि 5500 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

ईरान में मृतकों की संख्या 2000 पारईरान के लिए बुधवार का दिन बेहद बुरा है। यहां 2200 नए केस मिले हैं जबकि 143 लोगों की मौत हुई है। आज दुनिया भर में कोरोना वायरस के 12 हजार से ज्यादा संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है। खबर लिखे जाने तक 713 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से दुनिया भर में 19600 मौतेंकोरोना वायरस का अब तक विश्व के 194 देशों में फैल चुका है। पूरी दुनिया में इस वायरस के अब तक 4.34 लाख मामले सामने आ चुके हैं जबकि इस वायरस के प्रकोप से 19600 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली पुलिसदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह