लाइव न्यूज़ :

असम में स्थानीय भाजपा नेता ने वित्तीय तनाव के चलते आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:25 IST

Open in App

असम के लखीमपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता ने आर्थिक तंगी के कारण कथित तौर पर अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लालुक पुलिस थाना प्रभारी (ओसी) सूरज डोले ने कहा कि व्यक्ति की पहचान मिथुनरंजन दास के रूप में हुई है।उन्होंने कहा, '' सोमवार सुबह सूचना मिलने के बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और उनके घर के एक कमरे में शव लटका हुआ पाया। शव को पोस्टमॉर्टम और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के लिए भेज दिया ।''डोले ने कहा कि दास ने तीन पन्नों का हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें विभिन्न लोगों के नाम हैं, जिनपर उनकी बड़ी रकम बकाया थी।बांग्ला में लिखे नोट की एक प्रति 'पीटीआई-भाषा' के पास उपलब्ध है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी तनु को संबोधित करते हुए कहा है कि सरकारी एजेंसियों और व्यक्तियों पर उनके लाखों रुपये बकाया हैं।उन्होंने लिखा है, ''कुल मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये बकाया हैं, जिसमें लालुक कॉलेज में एक कोविड केयर सेंटर में भोजन की आपूर्ति के लिए सरकार पर बकाया 17 लाख रुपये भी शामिल हैं।'' दास की पत्नी तनु ने आरोप लगाया कि दास ने जल संसाधन और पीडब्ल्यूडी जैसे विभिन्न सरकारी विभागों से जो बड़े ठेके लिये, उनका अनुबंध भुगतान नहीं किया गया।तनु ने कहा, ''उन्होंने अनुबंध पर काम करने के लिए विभिन्न व्यक्तियों से ऋण लिया था। हालांकि, उन्हें पूरा करने के महीनों बाद भी, कोई भुगतान नहीं किया गया। इसने हमारे दैनिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया और वह भारी मानसिक तनाव में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप