प्रयागराज में भाजपा के स्थानीय नेता अजय शर्मा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

By भाषा | Published: November 9, 2021 12:31 PM2021-11-09T12:31:40+5:302021-11-09T12:31:40+5:30

Local BJP leader Ajay Sharma shot at by unknown assailants in Prayagraj | प्रयागराज में भाजपा के स्थानीय नेता अजय शर्मा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

प्रयागराज में भाजपा के स्थानीय नेता अजय शर्मा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

प्रयागराज (उप्र), नौ नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता अजय शर्मा को सोमवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि शर्मा को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

सोरांव क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना फाफामऊ अंतर्गत लेहरा गांव में सोमवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के स्थानीय नेता अजय शर्मा को गोली मार दी। अजय शर्मा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि शर्मा शौच के लिए बाहर गए थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल से खाली कारतूस मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, शर्मा की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस घटना की समग्र जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Local BJP leader Ajay Sharma shot at by unknown assailants in Prayagraj

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे