लाइव न्यूज़ :

LOC News: पुंछ में एलओसी पर ड्रोन को खदेड़ा, दोनों सेनाओं के बीच भी गोलीबारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 28, 2024 14:50 IST

LOC News: घुसपैठिये देखने पर भारत और पाकिस्तानी सेना की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक फायरिंग की गई। अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ का एलओसी से सटा करमाड़ा क्षेत्र क रात गोलियों की आवाज से गूंज उठा था।गोलीबारी को लेकर सुरक्षाबलों ने किसी भी प्रकार के संघर्ष विराम के उल्लंघन से इनकार किया है। घुसपैठ के प्रयास की आशंका को देखते भारतीय सेना ने भी अपने क्षेत्र में कुछ मिनट तक गोलीबारी की।

LOC News: एलओसी से सटे पुंछ में भारतीय सेना ने उस पाकिस्‍तानी ड्रोन को वापस उस पार गोलीबारी कर खदेड़ दिया है जिसके प्रति शक था कि वह हथियारों की डिलीवरी करने आया था। इसी तरह से एलओसी पर एक अन्‍य सेक्‍टर में दोनों मुल्‍क‍ों की सेनाओं के बीच गोलीबारी की भी खबर है। मिलने वाले समाचार कहते हैं कि पुंछ का एलओसी से सटा करमाड़ा क्षेत्र क रात गोलियों की आवाज से गूंज उठा था। दरअसल घुसपैठिये देखने पर भारत और पाकिस्तानी सेना की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक फायरिंग की गई। अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए।

हालांकि देर शाम हुई गोलीबारी को लेकर सुरक्षाबलों ने किसी भी प्रकार के संघर्ष विराम के उल्लंघन से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार रात करीब 6:10 बजे करमाड़ा के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना की बलोच रेजिमेंट द्वारा अपने क्षेत्र में कुछ हरकत देखकर गोलीबारी की गई। उधर, घुसपैठ के प्रयास की आशंका को देखते भारतीय सेना ने भी अपने क्षेत्र में कुछ मिनट तक गोलीबारी की।

नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों में इस प्रकार से अपने-अपने क्षेत्र में गोलीबारी करना नियमित सैन्य प्रक्रिया है। इस बीच दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि सेना के जवानों ने आज पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन पर कुछ गोलियां चलाईं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास टोपी पोस्ट और परविंदर पोस्ट में दुश्मन के ड्रोन की गतिविधि पकड़ी गई थी।

एलओसी की रक्षा करने वाले सैनिकों ने कुछ राउंड फायरिंग की और इसे पाकिस्तानी को लौटा दिया। ओर। अधिकारी ने आगे बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। याद रहे जम्मू कश्मीर पुलिस ने हाल ही में सीमा पार से नशीले पदार्थ, हथियार या विस्फोटक सामग्री गिराने के लिए उड़ाए गए ड्रोन की सूचना देने वाले को 3 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की, जिससे सामग्री की बरामदगी हो सके।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया