लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2020: अरविंद केजरीवाल बोले- बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर 15% खर्च किया, ऐसा कहीं नहीं

By उस्मान | Updated: March 19, 2021 15:33 IST

केजरीवाल बोले -दिल्ली के स्वास्थ्य बजट सबसे ज्यादा है

Open in App
ठळक मुद्देआप पार्टी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत कीकेजरीवाल बोले- हेल्थ बजट सभी राज्यों से ज्यादाकोरोना के खिलाफ केंद्र के साथ मिलकर काम किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। राजधानी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधार दिया है।  

यह बात उन्होंने महाराष्ट्र के नंबर 1 मीडिया ग्रुप लोकमत के द्वारा 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2020' अवॉर्ड समारोह में कही। हर साल आयोजित होने वाले इस अवार्ड समारोह का यह चौथा संस्करण है जिसमें बॉलीवुड, राजनीति, स्पोर्ट्स से लेकर समाजसेवा तक से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने कहा, 'दिल्ली सरकार ने शिक्षा पर हमारा बजट 25 फीसदी रहा जबकि 15 पर्सेंट हेल्थ पर खर्च किया जाता है। ऐसा कहीं नही होता है। हेल्थ के क्षेत्र में क्रांति आई है। 

केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक बनाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और कई राज्यों ने इससे प्रेरणा ली है। सर्कार ने अब महिला मोहल्ला क्लिनिक खोलने का भी फैसला किया है। 

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हेल्थ मंत्री हर्षवर्धन ने कोविड को लेकर दिल्ली सरकार से साथ रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम को कभी भी फोन किया तो मदद के लिए तैयार रहें। अमित शाह ने दिल्ली के अस्पताल में जाकर काम किया। दिल्ली के सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मदद की।

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे अपने किसी भी कर्मचारी की मौत हो जाने की स्थिति में उसके परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

दिल्ली के बढ़ते कोरोना को लेकर में केंद्र सरकार को तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। सभी ने मिलकर कोविड महामारी पर काम किया। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के सभी विभाग ने मिलकर इस महामारी पर रोकथाम किया। आज उसी का परिणाम है कि दिल्ली में मामले कम हो रहे हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालहेल्थ टिप्सकोरोना वायरसलोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?