LMOTY 2020: अरविंद केजरीवाल बोले- बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर 15% खर्च किया, ऐसा कहीं नहीं

By उस्मान | Published: March 15, 2021 09:46 PM2021-03-15T21:46:30+5:302021-03-19T15:33:04+5:30

केजरीवाल बोले -दिल्ली के स्वास्थ्य बजट सबसे ज्यादा है

LMOTY 2020: Delhi CM Arvind Kejriwal speech on Delhi health budget in Lokmat maharashtrian of the year award in Hindi | LMOTY 2020: अरविंद केजरीवाल बोले- बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर 15% खर्च किया, ऐसा कहीं नहीं

अरविंद केजरीवाल

Highlightsआप पार्टी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत कीकेजरीवाल बोले- हेल्थ बजट सभी राज्यों से ज्यादाकोरोना के खिलाफ केंद्र के साथ मिलकर काम किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। राजधानी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधार दिया है।  

यह बात उन्होंने महाराष्ट्र के नंबर 1 मीडिया ग्रुप लोकमत के द्वारा 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2020' अवॉर्ड समारोह में कही। हर साल आयोजित होने वाले इस अवार्ड समारोह का यह चौथा संस्करण है जिसमें बॉलीवुड, राजनीति, स्पोर्ट्स से लेकर समाजसेवा तक से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने कहा, 'दिल्ली सरकार ने शिक्षा पर हमारा बजट 25 फीसदी रहा जबकि 15 पर्सेंट हेल्थ पर खर्च किया जाता है। ऐसा कहीं नही होता है। हेल्थ के क्षेत्र में क्रांति आई है। 

केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक बनाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और कई राज्यों ने इससे प्रेरणा ली है। सर्कार ने अब महिला मोहल्ला क्लिनिक खोलने का भी फैसला किया है। 

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हेल्थ मंत्री हर्षवर्धन ने कोविड को लेकर दिल्ली सरकार से साथ रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम को कभी भी फोन किया तो मदद के लिए तैयार रहें। अमित शाह ने दिल्ली के अस्पताल में जाकर काम किया। दिल्ली के सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मदद की।

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे अपने किसी भी कर्मचारी की मौत हो जाने की स्थिति में उसके परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

दिल्ली के बढ़ते कोरोना को लेकर में केंद्र सरकार को तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। सभी ने मिलकर कोविड महामारी पर काम किया। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के सभी विभाग ने मिलकर इस महामारी पर रोकथाम किया। आज उसी का परिणाम है कि दिल्ली में मामले कम हो रहे हैं।

Web Title: LMOTY 2020: Delhi CM Arvind Kejriwal speech on Delhi health budget in Lokmat maharashtrian of the year award in Hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे