लाइव न्यूज़ :

लोजपा में घमासान जारी, सड़कों पर दिखा पोस्टर वार, फिल्म बाहुबली के दो अहम किरदर बने चाचा और भतीजा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2021 20:32 IST

लोजपा में रामविलास पासवान की विरासत को लेकर चाचा और भतीजे के बीच चल रहे सियासी जंग को दर्शाते ये पोस्टर फिल्‍म 'बाहुबली' के किरदारों के माध्‍यम से अपना संदेश दे रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबाहुबली की पीठ में उसका मुंहबोला चाचा कटप्पा धोखे से खंजर घोंप देता है.पोस्‍टर पर लिखा है- गद्दार चाचा से सावधान!चिराग खेमे में रहे लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी की फोटो भी लगी है.

पटनाः लोजपा के अंदर चल रहे घमासान के बीच अब पोस्टर वार चालू हो गया है. पार्टी का आंतरिक कलह में अब बॉलीवुड फिल्‍म 'बाहुबली' के दो अहम किरदारों कटप्‍पा व बाहुबली की एंट्री हो गई है.

चिराग पासवान गुट द्वारा जारी एक पोस्‍टर की, जिसमें चिराग को बाहुबली तो उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को कटप्‍पा दर्शाया गया है. राजधानी पटना के कई चौराहे पर अब पोस्टर लगाए जा रहे हैं. फिल्‍म की तरह यहां कटप्‍पा बने चाचा पशुपति पारस बाहुबली बने भतीजे चिराग पासवान पर धोखे से वार करते हैं. इन पोस्‍टरों की लोग खूब मजे ले रहे हैं.

लोजपा में रामविलास पासवान की विरासत को लेकर चाचा और भतीजे के बीच चल रहे सियासी जंग को दर्शाते ये पोस्टर फिल्‍म 'बाहुबली' के किरदारों के माध्‍यम से अपना संदेश दे रहे हैं. पोस्टर में फिल्‍म का वह सीन दिखाया गया है, जिसमें हीरो बाहुबली की पीठ में उसका मुंहबोला चाचा कटप्पा धोखे से खंजर घोंप देता है. पोस्‍टर पर लिखा है- गद्दार चाचा से सावधान!

इसपर चिराग खेमे में रहे लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी की फोटो भी लगी है. इसके जरिये चिराग के पीठ पर खंजर भोंकने जैसे संदेश दिये जा रहे हैं. वहीं पारस गुट ने अब पार्टी के पोस्टर से चिराग को आउट कर दिया है. पोस्टर वॉर का यह खेल तब से शुरू है जबसे पार्टी में बगावत हुई. लोजपा ऑफिस के बाहर सभी बागी सांसदों के पोस्टरों पर मुंह पर कालिख भी पोत दी गई थी. 

यहां बता दें कि लोजपा के अंदर हुई बडी टूट में पांच सांसदों ने चिराग का साथ छोड़ दिया है. वहीं पर चिराग को हटाकर अब पशुपति कुमार पारस को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है. लोकसभा में लोजपा के संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद अब रामविलास पासवान के भाई व सांसद पशुपति कुमार पारस ही लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी कब्जा जमा लिया है.

टॅग्स :लोक जनशक्ति पार्टीपटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?