लाइव न्यूज़ :

वीडियो: गुरुग्राम में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों पर गिरी बिजली, बेहोश होकर जमीन पर गिरे लोग

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2021 11:14 IST

गुरुग्राम में बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े चार लोगों पर बिजली गिरने का वीडियो सामने है।

Open in App
ठळक मुद्देघायल लोगों की पहचान अलीगंज के रहने वाले शिवदत्त, लाली, राम प्रसाद सुंदर और उनके सुपरवाइजर अनिल के रूप में की गई है।पिछले साल जून माह में बिजली गिरने से उत्तर भारत में 100 से अधिक लोगों की जानें गई थीं।

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे चार लोग खड़े होते हैं। 

इंडिया टुडे के मुताबिक, इसी दौरान पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर बिजली गिरती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली गिरने के बाद झुलस कर चारों लोग जमीन पर गिरते दिख रहे हैं। 

चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। इनमें से एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम को मिजाज थोड़ा बदला-बदला दिखाई दिया। इस समय एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश की खबर भी आई। 

गुरुग्राम में बिजली गिरने के इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है-

इसी दौरान गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई, जिसके बाद यहां बिजली गिरने का एक मामला सामने आया। दरअसल, एक पेड़ के नीचे खड़े चार लोगों के ऊपर बिजली गिरने से वे घायल हो गए हैं। इस घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना में घायल होने वाले चारों लोगों की पहचान हो गई है-

इस घटना में घायल लोगों की पहचान अलीगंज के रहने वाले शिवदत्त, लाली, राम प्रसाद सुंदर और उनके सुपरवाइजर अनिल के रूप में की गई है। इनमें से एक लोहारगढ़ के रहने वाले हैं। बता दें कि पिछले साल जून माह में बिजली गिरने से उत्तर भारत में 100 से अधिक लोगों की जानें गई थीं। बिहार में इनमें से 82 की मृत्यु हुई थी और उत्तर प्रदेश में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई थी।

टॅग्स :गुरुग्रामदिल्लीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह