दिल्ली में आज हो सकती है हल्की बारिश: आईएमडी

By भाषा | Published: August 8, 2021 11:20 AM2021-08-08T11:20:41+5:302021-08-08T11:20:41+5:30

Light rain likely in Delhi today: IMD | दिल्ली में आज हो सकती है हल्की बारिश: आईएमडी

दिल्ली में आज हो सकती है हल्की बारिश: आईएमडी

नयी दिल्ली, आठ अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

इसमें बताया गया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तथा सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई। शहर में बीते 24 घंटे में सात मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगस्त माह में दीर्घावधि की औसत 95 से 106 फीसदी बारिश हो सकती है।

जुलाई में दिल्ली में बहुत भारी बारिश हुई थी तथा मौसम का अनियमित क्रम देखने को मिला था। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain likely in Delhi today: IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे