दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Published: September 17, 2021 10:11 AM2021-09-17T10:11:58+5:302021-09-17T10:11:58+5:30

Light rain likely in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, 17 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain likely in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे