लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में विकास की बत्ती गुल, कानून-व्‍यवस्‍था में भ्रष्‍टाचार फुल : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: February 12, 2021 19:35 IST

Open in App

लखनऊ, 12 फरवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के एक विधायक के बयान और समाचार पत्रों में छपी खबरों की ओर ध्‍यान दिलाते हुए कहा कि भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल है और कानून-व्‍यवस्‍था में भ्रष्‍टाचार फुल है।

शुक्रवार को बलिया जिले के एक भाजपा विधायक के कथित बयानों पर छपी खबर के साथ सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, '' इधर बिना बिजली लगे ही मीटर आ गये, उधर भाजपा विधायक ही कह रहे हैं कि पुलिस वाले ही अवैध शराब की भट्टी चलवा रहे।''

यादव ने आगे लिखा, '' मतलब भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल है और कानून-व्‍यवस्‍था में भ्रष्‍टाचार फुल है।''

बलिया जिले के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बृहस्‍पतिवार को आरोप लगाया था कि पुलिस संरक्षण में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

अखिलेश ने एक अन्‍य खबर को भी टैग किया है जिसमें महिलाओं को बिना विद्युतीकरण के ही बिजली के मीटर थमा दिये जाने की खबर छपी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?