दिल्ली में सुबह हल्की ठंड रही

By भाषा | Published: October 15, 2021 10:57 AM2021-10-15T10:57:02+5:302021-10-15T10:57:02+5:30

Light cold morning in Delhi | दिल्ली में सुबह हल्की ठंड रही

दिल्ली में सुबह हल्की ठंड रही

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की ठंड रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के लिए सामान्य से एक डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गयी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने सप्ताहांत में हल्की या मध्यम बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light cold morning in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे