लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश बार्डर पर गई जानः शहीद विजय भान सिंह का अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने दिए पत्नी को 20 लाख व मां को 5 लाख

By भाषा | Updated: October 19, 2019 20:42 IST

इसी बीच, परिजन तथा अन्य ग्रामीणों ने शहीद के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, पेट्रोल पम्प आवंटित करने और सिंह का स्मारक बनाने की मांगें पूरी ना होने तक अंतिम संस्कार ना करने का एलान कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शचीन्द्र पटेल ने आला अधिकारियों से बात कर परिजनों की तीनों मांगों को माने जाने का लिखित आश्वासन दिया।लगभग डेढ़ घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बेटे विवेक ने मुखाग्नि दी।

पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के गश्ती दल पर सरहद पार से की गयी गोलीबारी में शहीद हुए जवान विजय भान सिंह का अंतिम संस्कार परिजन को प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार देर शाम कर दिया गया।

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र स्थित चमरौली निवासी बीएसएफ जवान विजय भान सिंह का पार्थिव शरीर आज शाम उनके गांव पहुंचा। इसी बीच, परिजन तथा अन्य ग्रामीणों ने शहीद के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, पेट्रोल पम्प आवंटित करने और सिंह का स्मारक बनाने की मांगें पूरी ना होने तक अंतिम संस्कार ना करने का एलान कर दिया।

मौके पर मौजूद जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शचीन्द्र पटेल ने आला अधिकारियों से बात कर परिजनों की तीनों मांगों को माने जाने का लिखित आश्वासन दिया, तब लगभग डेढ़ घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बेटे विवेक ने मुखाग्नि दी।

गौरतलब है कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विवाद सुलझाने गये बी0एस0एफ0 के गश्ती दल पर सरहद पार से की गयी गोलीबारी में जवान विजय भान सिंह शहीद हो गये थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद की पत्नी को 20 लाख रुपए व उनकी माता को पांच लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराने और शहीद के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसीमा सुरक्षा बलयोगी आदित्यनाथबांग्लादेशअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?