लाइव न्यूज़ :

सावधान :वायु प्रदूषण की वजह से भारत में जीवन प्रत्याशा 2.6 वर्ष हुई कम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 12, 2019 04:42 IST

 वायु प्रदूषण से होने वाली घातक बीमारियों की वजह से भारत में जीवन प्रत्याशा यानी औसत आयु 2.6 वर्ष घट गई है

Open in App
ठळक मुद्देवायु प्रदूषण भारत में स्वास्थ्य संबंधी सभी खतरों में मौत का अब तीसरा सबसे बड़ा कारण हो गया हैयह दुनियाभर में जीवन प्रत्याशा औसतन 20 महीने कम होने के आंकड़े से डेढ़ गुना ज्यादा है

 वायु प्रदूषण से होने वाली घातक बीमारियों की वजह से भारत में जीवन प्रत्याशा यानी औसत आयु 2.6 वर्ष घट गई है. पर्यावरण के क्षेत्र में काम करनेवाले संगठन सीएसई की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट (सीएसई) ने कहा कि घर से बाहर का वातावरण और घर में, दोनों ही जगह वायु प्रदूषण जानलेवा रोगों को न्योता दे रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, ''वायु प्रदूषण भारत में स्वास्थ्य संबंधी सभी खतरों में मौत का अब तीसरा सबसे बड़ा कारण हो गया है. यह बाहरी पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5, ओजोन और घर के अंदर के वायु प्रदूषण का सामूहिक प्रभाव है.'' इसमें कहा गया है कि इस सामूहिक प्रभाव की वजह से भारतीयों समेत दक्षिण एशियाई लोगों की जीवन प्रत्याशा 2.6 वर्ष कम हो गई है.

यह दुनियाभर में जीवन प्रत्याशा औसतन 20 महीने कम होने के आंकड़े से डेढ़ गुना ज्यादा है. रिपोर्ट के अनुसार, ''दुनियाभर में आज जन्मा कोई बच्चा वायु प्रदूषण नहीं होने की स्थिति की तुलना में औसतन 20 महीने पहले दुनिया छोड़ जाएगा, वहीं भारत में लोगों की मृत्यु अपेक्षा से 2.6 वर्ष पहले हो जाएगी.''

खराब वायु गुणवत्ता 300 से घटकर 206 दिन : जावड़ेकर विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि 2014 में खराब वायु गुणवत्ता 300 दिन तक रहती थी जो इस वर्ष कम होकर 206 दिन हो गई है. पूर्व पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने पहले वायु प्रदूषण पर एक वैश्विक रिपोर्ट को खारिज कर दिया था जिसके अनुसार देश में जहरीली हवा की वजह से 12 लाख लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा था कि इस तरह के अध्ययन केवल घबराहट पैदा करने के लिए हैं.

टॅग्स :वायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

क्रिकेटNED vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्डकप मैच के दौरान भारी स्मॉग पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया, कहा- 'कुछ नहीं दिख रहा है'

स्वास्थ्यदिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषणः वाहनों से होने वाला प्रदूषण सबसे अधिक जिम्मेदार, 13 उपायों को लागू करने की सिफारिश

स्वास्थ्यस्वच्छ हवा का संकट और दुनिया का वित्तीय मकड़जाल?, सबसे भारी बोझ भारत को उठाना पड़ रहा...

भारतDelhi Fog: दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण परिचालन बाधित; 118 उड़ानें रद्द, 16 का मार्ग बदला गया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?