लाइव न्यूज़ :

शेयरों के बाजार मूल्य में 60% की गिरावट के बावजूद अडानी समूह में LIC का बढ़ा निवेश, कांग्रेस ने कहा- जेपीसी जांच तो जरूरी

By अनिल शर्मा | Updated: April 12, 2023 07:50 IST

कांग्रेस महासचिव जय रमेश ने आरोप लगाया कि एलआईसी को प्रधानमंत्री के प्रिय व्यापारिक समूह को डूबने से बचाने के लिए अपने पॉलिसीधारकों के धन का उपयोग करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'इसे देखते हुए जेपीसी का गठन और भी आवश्यक और अपरिहार्य हो जाता है।'

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने आरोप लगाया कि अडानी समहू को बचाने के लिए LIC का इस्तेमाल किया जा रहा है।कांग्रेस ने कहा, LIC ने जनवरी-मार्च 2023 की तिमाही के दौरान अडानी एंटरप्राइजेज में 3.75 लाख शेयर खरीदे

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने अडानी समूह में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की हिस्सेदारी बढ़ने का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि इस स्थिति को देखते हुए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच जरूरी हो जाती है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एलआईसी का इस्तेमाल अडानी समूह को उबारने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एलआईसी ने शेयरों (अडानी समूह के)  का बाजार मूल्य लगभग 60 प्रतिशत गिरावट के बावजूद इस साल जनवरी और मार्च के बीच अडानी एंटरप्राइजेज के 3.75 लाख करोड़ शेयर खरीदे।

अमेरिकी संस्था ‘हिंडेनबर्ग रिसर्च’ की कुछ सप्ताह पहले आई रिपोर्ट में अडानी समूह पर अनियमितता के आरोप लगाए गए थे और इसके बाद से कांग्रेस इस कारोबारी समूह पर लगातार हमले कर रही है। अडानी समूह ने सभी आरोपों को निराधार बताया था। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, 'एलआईसी ने जनवरी से मार्च 2023 में अडानी के 3.75 लाख शेयर खरीदे ! देश के करोड़ों लोग अपने जीवन की जमा-पूंजी एलआईसी में लगाते हैं ताकि उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करने में मदद मिले।' उन्होंने कहा, 'नरेन्द्र मोदी जी ने लोगों की मुसीबत में काम आने वाला पैसा अडानी की भलाई के लिए क्यों लगाया ? जवाब =जेपीसी।'

वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा, 'जून 2021 के अंत में एलआईसी की अडानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों में से एक कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज में 1.32 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 18 महीनों के भीतर, दिसंबर 2022 के अंत तक, अडानी एंटरप्राइजेज में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़कर 4.23 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।' 

उन्होंने दावा किया, 'अब यह पता चला है कि मार्च 2023 के अंत तक अडानी एंटरप्राइजेज में एलआईसी की हिस्सेदारी और भी बढ़कर 4.26 प्रतिशत हो गई थी। यह वृद्धि ऐसे समय में हुई, जब अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर का बाजार मूल्य लगभग 60 प्रतिशत गिर गया था। एलआईसी ने जनवरी-मार्च 2023 की तिमाही के दौरान अडानी एंटरप्राइजेज में 3.75 लाख शेयर खरीदे।' 

 रमेश ने आरोप लगाया कि एलआईसी को प्रधानमंत्री के प्रिय व्यापारिक समूह को डूबने से बचाने के लिए अपने पॉलिसीधारकों के धन का उपयोग करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'इसे देखते हुए जेपीसी का गठन और भी आवश्यक और अपरिहार्य हो जाता है।' 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेगौतम अडानीएलआईसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील