लाइव न्यूज़ :

मुस्लिमों ने ट्रस्ट को पत्र लिखकर बताई मंदिर के जमीन पर कब्रिस्तान होने की बात, तो रामलला के पुजारी ने कहा- शंखनाद से सब होगा शुद्ध

By अनुराग आनंद | Updated: February 19, 2020 13:49 IST

रामलला के पुजारी ने कहा कि जहां पूजा-पाठ होता है, वहां सब शुद्ध होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शंख की ध्वनि गूंजती हो और पूजा पाठ होता है वह भूमि पवित्र हो जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देअधिवक्ता एम.आर. शमशाद ने पत्र में कहा कि बाबरी मस्जिद वाले इलाके में ‘गंज शहीदान’ नाम का एक कब्रिस्तान है।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बनाई गई कमेटी को अयोध्या के निवासी हाज़ी मोहम्मद सहित 9 लोगों ने पत्र लिखा है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने  "राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" ट्रस्ट का गठन किया है, जिसकी पहली बैठक नई दिल्ली में बुधवार को होनी है। इस बैठक से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई कि अयोध्या के ही 9 लोगों ने "राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" ट्रस्ट को पत्र लिखकर आवंटित भूमि पर मंदिर निर्माण को रोकने की बात कही है। इसके पीछे तर्क दिया गया कि आवंटित जमीन के 5 एकड़ जमीन पर कब्रिस्तान है। 

इस मामले में एनबीटी को रामलला के पुजारी ने कहा कि जहां पूजा-पाठ होता है, वहां सब शुद्ध होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शंख की ध्वनि गूंजती हो और पूजा पाठ होता है वह भूमि पवित्र हो जाता है। 

वहीं, इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रवक्ता शरद शर्मा कहते हैं, 'जो मंदिर निर्माण में हर तरह की बाधाएं पहुंचा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से हताश और निराश हैं। ये लोग अब ऐसी बातें कर रहे हैं जिसका कोई प्रतीक भी 67 एकड़ जमीन पर नहीं है। मंदिर के संघर्ष में सदियों से हजारों संतों ने जान गंवाई है।ऐसे में जहां कब्रगाह की तथ्यहीन बात कही जा रही है।

यह है पूरा मामलापीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बनाई गई कमेटी को अयोध्या के निवासी हाज़ी मोहम्मद सहित 9 लोगों ने पत्र लिखा है। अपने लिखे इस पत्र में उन सभी ने कहा है कि 67 एकड़ जमीन जो केंद्र सरकार ने अयोध्या एक्ट के तहत ली थी और अब उसे ट्रस्ट को दे दिया गया है उसमें 4/5 एकड़ में कब्रगाह भी है। ट्रस्ट के सदस्यों से अनुरोध है कि इस बात पर विचार करें कि क्या मंदिर का निर्माण कब्रगाह पर हो सकता है?

इसके साथ ही पत्र में साफ-साफ कहा गया है कि आज की तारीख में भले ही वहां कब्र न दिखाई दे, लेकिन वह कब्रगाह है। सन 1949 से 1992 तक उस जगह का दूसरे तरह से इस्तेमाल हो रहा था. आप "सनातम" धर्म के ज्ञाता हैं, आप इस पर विचार करें।

अधिवक्ता एम.आर. शमशाद भी 9 लोगों में शामिल-अधिवक्ता एम.आर. शमशाद ने पत्र में राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सभी 10 न्यासियों को संबोधित किया है। इसमें शमशाद ने कहा है कि मुस्लिमों के मुताबिक बाबरी मस्जिद वाले इलाके में ‘गंज शहीदान’ नाम का एक कब्रिस्तान है जहां अयोध्या में 1885 में हुए दंगों में जान गंवाने वाले 75 मुस्लिमों को दफनाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘फैजाबाद गजट में भी इसका जिक्र है।’’ अधिवक्ता ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिमों के कब्रिस्तान का इस्तेमाल नहीं करने के मुद्दे पर विचार नहीं किया। इससे ‘धर्म’ का उल्लंघन हुआ है।’’

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमिअयोध्याअयोध्या विवादसुप्रीम कोर्टवीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील