गिर जंगल के गांव में तेंदुए ने बुजुर्ग की जान ली

By भाषा | Published: January 27, 2021 04:36 PM2021-01-27T16:36:24+5:302021-01-27T16:36:24+5:30

Leopard kills elderly in Gir forest village | गिर जंगल के गांव में तेंदुए ने बुजुर्ग की जान ली

गिर जंगल के गांव में तेंदुए ने बुजुर्ग की जान ली

अमरेली, 27 जनवरी गुजरात के अमरेली जिले में गिर जंगल के एक गांव में एक तेंदुए ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान ले ली है।

गिर पूर्व के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) अंशुमन शर्मा ने बताया कि मनुभाई सवालिया का शव सुबह में गिर पूर्व मंडल के डलखआनिया रेंज के अमरूतपुर गांव के एक खेत से मिला।

अधिकारी ने बताया एक खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव को आंशिक रूप से खाया गया है। इस व्यक्ति की जान एक तेंदुए ने ली है।

उन्होंने बताया कि वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि गांव के आसपास वन क्षेत्र है जहां काफी तेंदुए पाए जाते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, संदेह है कि पीड़ित मानसिक रूप से बीमार था और उन्हें खेत में चेन से बांध कर रखा गया था। वन अधिकारी इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजड़े लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Leopard kills elderly in Gir forest village

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे