लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को देखकर सीखें कि धार्मिक कट्टरवाद कैसे राष्ट्र को बर्बाद कर सकता है : विजयन

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:15 IST

Open in App

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान पूरी मानवता के लिए सीख है कि कैसे धार्मिक कट्टरवाद के नाम पर बिगड़ा हुआ साम्प्रदायिक सौहार्द देश और राष्ट्र को बर्बाद कर सकता है, इसलिए हमें जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता का पालन करना चाहिए। समाज सुधारक एवं धार्मिक नेता श्री नारायण गुरू की 167वीं जयंती समारोह के वर्चुअल उद्घाटन में मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में ‘‘नस्लवाद, साम्प्रदायिकता और खून-खराबा’’ हो रहा है और भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। उन्होंने कहा कि भारत में भी साम्प्रदायिक घृणा अपना सिर उठाने लगी है और गुरु के उन संदेशों को आत्मसात करके इन सभी का अंत किया जा सकता है, जिनमें उन्होंने कहा है कि सभी मानव समान हैं और जाति तथा धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। विजयन ने अपने भाषण में कहा, ‘‘अफगानिस्तान मानव के लिए सीख है कि कैसे धार्मिक कट्टरवाद पर आधारित साम्प्रदायिक वैमनस्य देश और राष्ट्र को बर्बाद कर सकता है।’’ उन्होंने कहा कि फलस्तीन में जो हो रहा है, रोहिंग्या शरणार्थियों का मामला और कश्मीर अलगाववादी धार्मिक कट्टरवाद का उदाहरण हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी समाजिक बुराइयों की अंतिम दवा गुरु का संदेश है जिसमें उन्होंने जाति-धर्म से ऊपर उठकर मानवता के नाम पर एकजुट होने को कहा है।’’ आज दिन में श्री नारायण गुरू की 167वीं जयंती के अवसर पर फेसबुक पर एक पोस्ट में विजयन ने लिखा, ‘‘यह समय भाईचारा और समानता को कमजोर करने वाली सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारधाराओं से उत्पन्न चुनौतियों से उबरने के लिए एकजुट होने का है। तभी वर्तमान संकट का समाधान हो सकता है और शांति एवं समृद्धि से भरी नयी दुनिया स्थापित हो सकती हे।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में समाज की भलाई के लिए जाति और धर्म के ऊपर मानवता को रखने के श्री नारायण गुरू के संदेशों को पहले से भी ज्यादा समझने और उनका अनुसरण करने की जरूरत है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संदेश में कहा, ‘‘श्री नारायण गुरू की 167वीं जयंती पर मेरा उन्हें सादर प्रणाम। ऐसे विश्व गुरू के सिद्धांतों पर अडिग रहकर हम अपने विचारों, कथनों और कर्मों में शुद्धता लाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो