लाइव न्यूज़ :

जानें पीएम नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन से जुड़ी 10 बड़ी बातें

By अनुराग आनंद | Updated: June 30, 2020 17:05 IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनलॉक-2 शुरू होने से पहले देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के 80 करोड़ लोगों को नवंबर माह तक 5 किलो की दर से मुफ्त में अनाज दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक दिए जाने की बात कही है।इस दौरान 80 करोड़ गरीब लोगों को महीने में 5 किलो गेहूं और 5 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा।देश में कोरोना के कहर के बीच ये छठा मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी देश से मुखातिब हुए।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे, अनलॉक-2 और चीन के साथ सीमा विवाद के बीच पीएम मोदी ने आज 16 मिनट तक अपनी बात रखी है। पीएम मोदी ने आज कोरोना महामारी को लेकर ही मुख्य तौर पर देश को संबोधित किया है। 

बात दें कि देश में कोरोना के कहर के बीच ये छठा मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी देश से मुखातिब हुए। पीएम मोदी कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौर में लोगों का हौसला बढ़ाते रहे हैं।

आइये जानते हैं पीएम नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन से जुड़ी 10 बड़ी बातें-

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक, यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया है।

- इस दौरान 80 करोड़ गरीब लोगों को महीने में 5 किलो गेहूं और 5 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही एक किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले 5 महीने गरीबों को राशन देने में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो ये करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये हो जाता है।

- पूरे भारत के लिए एक राशन-कार्ड की व्यवस्था भी हो रही है यानि एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड।

- पीएम मोदी ने कहा कि एक देश एक राशन कार्ड का सबसे बड़ा लाभ उन गरीब साथियों को मिलेगा, जो रोज़गार या दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गांव छोड़कर के कहीं और जाते हैं। 

- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौसम बदल रहा है, ऐसे में अपने सेहत की ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि अनलॉक-1 होने के बाद से ही हम सबों के बीच लापरवाही बढ़ती जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग नियमों की पालन नहीं कर रहे उसे रोकना और टोकना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने आस-पास के लापरवाह लोगों को समझाएं।

- नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में हमारी स्थिति लंबे समय तक लॉकडाउन की वजह से बेहतर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे समाजिक जीवन व व्यक्तिगत जीवन में पहले की तरह सतर्कता नहीं रही है।

- गांव का प्रधान हो या देश के पीएम देश के नियम से बढ़कर कोई नहीं है। 

- आपने ईमानदारी से टैक्स भरा है, अपना दायित्व निभाया है इसलिए आज देश का गरीब संकट से मुकाबला कर पा रहा है। मैं हर किसान और करदाता को धन्यवाद देता हूं।

- बीते तीन महीनों में जनधन खातों में 31 हजार करोड़ रुपये जमा करवाए गए। 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन