बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार के इकबाल पर उठाए सवाल, कहा- नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं

By एस पी सिन्हा | Published: November 19, 2022 04:56 PM2022-11-19T16:56:14+5:302022-11-19T16:56:14+5:30

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कुर्सी और सत्ता के लिए बिहार को मुख्यमंत्री ने आज गुंडों के हवाले कर दिया है। राज्य में खुलेआम अपराध हो रहे हैं। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताएं कि क्या यही जनता राज है।

Leader of Opposition in Bihar Vijay Kumar Sinha raised questions on sate government, says Nitish Kumar is sitting like Dhritarashtra | बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार के इकबाल पर उठाए सवाल, कहा- नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं

बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार के इकबाल पर उठाए सवाल, कहा- नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं

Highlightsनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह तो हद है, राजधानी में ही अपराधियों का तांडव देखा जा रहा हैराज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा- बिहार में अब गुंडा राज स्थापित हो गया हैबोले - सीएम नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं और प्रशासन चुपचाप तमाशा देख रहा है

पटना: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार के इकबाल पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि यह तो हद है, राजधानी में ही अपराधियों का तांडव देखा जा रहा है। इस तरह से बिहार में अब गुंडा राज स्थापित हो गया है। लेकिन भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और जनता इस सरकार को रगेद (खदेड़) कर नीतीश-तेजस्वी के सिंघासन को खाली करा देगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुर्सी और सत्ता के लिए बिहार को मुख्यमंत्री ने आज गुंडों के हवाले कर दिया है। राज्य में खुलेआम अपराध हो रहे हैं। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताएं कि क्या यही जनता राज है। विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य के कई जिलों में लगातार अपराध हो रहे है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं। प्रशासन चुपचाप तमाशा देख रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में प्रसाशन तंत्र पूरी तरह से फेल है। अपराधियों के सामने प्रशासन बेबस है। 

उन्होंने कहा राज्य में बढ़ते अपराध से जनता परेशान हो चुकी है और अब जनता सड़कों पर उतर कर आक्रोश जताएगी। विजय सिन्हा ने कहा कि हमलोग भी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। इनको हम सत्ता से उतार कर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज बिहार की हालत ऐसी हो गई है कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। प्रेस-मीडिया के मुंह को बंद किया जा रहा। प्रतिपक्ष की खबर को सेंसर करने का दबाव प्रिंट मीडिया पर है। 

उन्होंने कहा कि सरकार प्रेस मीडिया के मुंह को चुप करा रही। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन बंद करने की अपरोक्ष धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह का वातावरण बनाया जा रहा है वह कतई उचित नहीं है। सरकार में भ्रष्टाचारी और अपराधी शामिल हो गए हैं। लेकिन भाजपा पहले भी लड़ाई लड़ी है और बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया है, अब गुंडाराज से भी मुक्त करायेंगे।

Web Title: Leader of Opposition in Bihar Vijay Kumar Sinha raised questions on sate government, says Nitish Kumar is sitting like Dhritarashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे