बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राजद नेता को दिया आश्वासन, कहा- 2024-25 में उनका यह डर दूर हो जाएगा

By एस पी सिन्हा | Published: December 23, 2022 07:06 PM2022-12-23T19:06:16+5:302022-12-23T19:10:31+5:30

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी ने लंबे समय तक बिहार में राजनीति की है और वे बिहार के एक सुलझे हुए नेता हैं। लेकिन उनका यह बयान कि उन्हें भारत में डर लगता है, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leader of Opposition in Bihar Vijay Kumar Sinha gave assurance to RJD leader, said- his fear will go away in 2024-25 | बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राजद नेता को दिया आश्वासन, कहा- 2024-25 में उनका यह डर दूर हो जाएगा

बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राजद नेता को दिया आश्वासन, कहा- 2024-25 में उनका यह डर दूर हो जाएगा

Highlightsविजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्हें भारत में डर लगता है, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैबिहार के नेता प्रतिपक्ष ने कहा, बिहार में गुंडाराज है तो उन्हें डर लगना स्वभाविक हैकहा- 2024 और 2025 में बिहार में भी आतंक का राज खत्म हो जाएगा, सिद्दीकी सकून की जिंदगी जी सकेंगे

पटना: बिहार में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान के बाद मचे सियासी घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सिद्दीकी के नेता तेजस्वी यादव के सत्ता में आने से बिहार का जंगलराज अब गुंडाराज में बदल गया है। ऐसे में उनका डरना स्वभाविक है। लेकिन 2024-25 में उनका यह डर दूर हो जाएगा और सिद्दीकी अपने बच्चों के साथ बिहार में सकून से रह पाएंगे। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव पर भी जोरदार हमला बोला।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी ने लंबे समय तक बिहार में राजनीति की है और वे बिहार के एक सुलझे हुए नेता हैं। लेकिन उनका यह बयान कि उन्हें भारत में डर लगता है, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार में सुशासन को स्थापित करने के लिए भाजपा ने लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन चोर दरवाजे से आज उन्हीं के नेता सरकार में शामिल हो गए हैं। 

बिहार ने जिस तरह से जंगलराज से आगे बढ़कर गुंडाराज की तरफ कदम बढ़ा दिया है, ऐसी स्थिति में अब्दुल बारी सिद्दीकी का भय स्वभाविक है और उसी भय के कारण सिद्दीकी ऐसी बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज के बाद अब गुंडाराज स्थापित हो गया है, इसलिए वे अपने बच्चों को लेकर भयभीत हैं। इसी भय के कारण वे अपने बच्चों को बिहार आने से मना कर रहे हैं। 

विजय सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पूरे भारत में आतंकवादियों का गढ़ ध्वस्त हो चुका है। पहले जहां बम ब्लास्ट होता था, वहां आज लोग शांति से जीवन जी रहे हैं। 2024 और 2025 में बिहार में भी आतंक का राज खत्म हो जाएगा और तब अब्दुल बारी सिद्दीकी बिहार में सकून की जिंदगी जी सकेंगे। 

वहीं ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव के यह कहने पर कि संजय जायसवाल और विजय सिन्हा के कारण एनडीए में टूट हुई, इसपर विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि बढ़ती हुई उम्र का प्रभाव बिजेन्द्र यादव पर पड़ता दिखाई दे रहा है। बिजेन्द्र यादव अपना दोष दूसरों के मत्थे मढ़ रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कहा था कि बिजेन्द्र यादव और ललन सिंह की सलाह पर उन्होंने गठबंधन तोड़ा था। 

विजय सिन्हा ने कहा कि मंत्री रहते हुए वे हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। मंत्री रहते हुए उनकी क्या उपलब्धि रही वे इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से बिजेन्द्र यादव को उपलब्ध करा देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस कतई पसंद नहीं है, यही कारण है कि उन्होंने भाजपा से गठबंधन तोड़ा।
 

Web Title: Leader of Opposition in Bihar Vijay Kumar Sinha gave assurance to RJD leader, said- his fear will go away in 2024-25

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे